
चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) को लेकर अपना घोषणा पत्र आज जारी कर सकती है। सीएम अरविंद केजरीवाल ( cm arvind kejriwal) इसकी घोषणा आज चंडीगढ़ में आएंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से बताया कि घोषणा पत्र को बनाते वक्त पंजाब की सामाजिक, आर्थिक स्थिति को ध्यान में रख कर तैयार किया है। आम आदमी को ध्यान में रख कर घोषणा पत्र तैयार किया गया है। इसके साथ ही खनन माफिया पर रोक लगाने, भ्रष्टाचार को खत्म करने के साथ साथ पंजाब को कर्ज से उबारने बेरोजगारों को रोजगार देने पर भी जोर दिया गया है।
आप के घोषणा पत्र पर सबकी नजर
बताया जा रहा है कि घोषणा पत्र में किसानों की ओर भी विशेष ध्यान दिया गया है। घोषणा पत्र बनाते वक्त पंजाब के विशेषज्ञों की भी राय ली गई है। ध्यान रखा गया कि पंजाब के हर मुद्दे को टच किया जाए। आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र पर दूसरे राजनीतिक दलों की भी नजर टिकी हुई है।
भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव यह भी होगा फैसला
यह भी बताया जा रहा है कि आज ही आम आदमी पार्टी की ओर से घोषित सीएम उम्मीदवार भगवंत मान किस विधानसभा सीट से चुनाव लडे़ंगे इसकी भी घोषणा हो सकती है अभी आम आदमी पार्टी ने पांच सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। इसमें धूरी,लहरागागा, दाखा, खडूर साहिब, सुजानपूर शामिल है।माना जा रहा है कि भगवंत मान धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। क्योंकि धूरी संगरूर संसदीय क्षेत्र में आती है। भगवंत मान यहां से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। यहां उनकी अच्छी खासी पकड़ भी है।
आप ने बना रखा है ये प्लान
बता दें कि आप भगवंत मान से पंजाब में ज्यादा प्रचार करना चाह रही है। इसलिए इस तरह की सीट का चयन उनके लिए किया जा रहा है, जहां वह आसानी से जीत हासिल कर से। उन्हें जीत के लिए ज्यादा मेहनत न करनी पड़े। इस दृष्टि से देखा जाए तो धूरी उनके लिए सुरक्षित सीट साबित हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए इस सीट का चयन किया गया है। इस सीट पर अभी कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी विधायक है।
इसे भी पढ़ें-ED raids in Punjab : 'दलित पर अटैक' बता CM Charanjit Singh Channi के बचाव में उतरी कांग्रेस
इसे भी पढ़ें-पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल Corona Positive, अस्पताल में भर्ती, दो दिन से था सर्दी-खांसी और बुखार
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।