कभी पति का चेहरा नहीं देखा, फिर भी जिंदगीभर उनके नाम पर 103 साल तक जीती रही ये वीरांगना

सायरा बानो ऐसी वीरांगना थीं जिन्होंने निकाह के बाद अपने पति मोहम्मद खान का कभी दूसरी बार चेहरा नहीं देखा था। क्योंकि शादी वाले दिन ही उनके शौहर के लिए सेना का बुलावा आ गया था। इसलिए वह तत्काल ड्यूटी पर चले गए थे। जिसके बाद द्वावारा कभी लौटकर नहीं आ पाए और दूसरे विश्व युद्ध में लड़ते हुए शहीद हो गए। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 12, 2019 9:09 AM IST / Updated: Nov 12 2019, 02:43 PM IST

झुंझनूं (राजस्थान). अभी तक आपने कई वीरांगनाओं के बारे में सुना और पढ़ा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी वीरांगना के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बाद आप उनको सलाम करेंगे। जिनका हाल ही में पिछले गुरुवार को निधन हो गया। शुक्रवार को सम्मान के साथ उनको सुपुर्दे खाक किया  गया।

देश की सबसे उम्रदराज वीरांगना थीं सायरा बानो
दरअसल, राजस्थान के झुंझनूं में रहने वाली वीरांगना सायरा बानो का गुरुवार की रात निधन हो गया। वह देश की सबसे उम्रदराज वीरांगना थीं। वह 103 साल उम्र में भी पूर्ण रुप से स्वस्थ थीं। उनके गांव धनरी को सैनकों का गांव कहा जाता है। ग्रामीणों ने कहा वह हमको छोड़कर जरुर चलीं गई। लेकिन उनकी यादें हमारे दिल में हमेशा रहेंगी।

Latest Videos

कुछ दिन पहले गरीबों के लिए दिए थे 1 लाख रुपए
बता दें कि सायरा बानों हाल ही में राज्य के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उन्होंने मतदान केंद्र जाकर वोट डाला था। वह गरीब लोगों की आए-दिन मदद करती रहती थीं। पिछले दिनों उन्होंने अपने परिजनों को 1 लाख रुपए दिए थे और कहा था, इससे जरुरतमद लोगों की मदद कर देना।

दूसरे विश्व युद्ध में लड़ते हुए शहीद हो गए थे पति
जानकारी के मुताबिक, सायरा बानो ऐसी वीरांगना थीं जिन्होंने निकाह के बाद अपने पति मोहम्मद खान का कभी दूसरी बार चेहरा नहीं देखा था। क्योंकि शादी वाले दिन ही उनके शौहर के लिए सेना का बुलावा आ गया था। इसलिए वह तत्काल ड्यूटी पर चले गए थे। जिसके बाद द्वावारा कभी लौटकर नहीं आ पाए और दूसरे विश्व युद्ध में लड़ते हुए शहीद हो गए। करीब 6 साल बाद उनको अपने पति की मौत के बारे में पता चला था।

Share this article
click me!

Latest Videos

Sharad Purnima 2024 से चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत
Ratan Tata के हाथ में जादू था, फर्श पर पड़ी 7 कंपनियों को उन्होंने पहुंचाया बुलंदियों पर...
सलमान खान, सगुनप्रीत, कौशल... कौन-कौन है लॉरेंस बिश्नोई के टॉप 5 टारगेट?
India Canada Row: भारत कनाडा के बिगड़ते रिश्तों का क्या होगा भारतीयों पर असर?
जब खुद हाथ में पिस्टल लेकर दंगाइयों को दौड़ाने उतरे UP STF चीफ ADG Amitabh Yash #Shorts