शादी समारोह में पपीता शेक पीने से 78 बीमार, पेट दर्द से तड़पने लगे लोग, हॉस्पिटल में जगह पड़ी कम

Published : May 11, 2022, 12:07 AM IST
शादी समारोह में पपीता शेक पीने से 78 बीमार, पेट दर्द से तड़पने लगे लोग, हॉस्पिटल में जगह पड़ी कम

सार

राजस्थान के दौसा में फूड प्वाइजनिंग के चलते 78 लोग बीमार हो गए। इतनी अधिक संख्या में एक साथ मरीज पहुंचने से दौसा जिला अस्पताल में जगह कम पड़ गई। मरीजों की हालत में सुधार हुआ है।   

जयपुर। राजस्थान के दौसा में एक विवाह समारोह में पपीता शेक पीने से 78 लोग फूड प्वाइजनिंग (Food Poisoning) के शिकार हो गए। शेक पीने के बाद लोग पेट दर्द से तड़पने लगे। महिलाएं, बच्चे और युवक, जिसने भी खाना खाया उसकी हालत खराब हो गई। विवाह समारोह की खुशी का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया। 

एक बार में इतनी अधिक संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। लोग अपने-अपने परिजनों को लेकर अस्पताल भागे।  घटना दौसा के नामोलाव गांव की है। विवाह समारोह में शामिल होने वाले लोगों ने पंगत में बैठकर खाना खाया था। इस दौरान पपीते का शेक पड़ोसा गया था। उसे पीते ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार लोगों को दौसा जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। अचानक इतनी अधिक संख्या में आए मरीजों के चलते अस्पताल में बेड कम पड़ गए। जगह कम पड़ने के चलते एक बेड पर 2-3 मरीज को रखकर इलाज किया गया। 

खाना खाने के बाद होने लगी उल्टियां
बीमार लोगों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। बीमार लोगों की स्थिति तेजी से बिगड़ रही थी। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने काफी कोशिश कर स्थिति को संभाला। बीमारों को ड्रिप और इंजेक्शन लगाए गए। इमरजेंसी में बेड कम पड़े तो मरीजों को जनरल वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, मेडिकल वार्ड और अन्य वाड्रों में शिफ्ट करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें- राजस्थान में कोरोना एक्टिव केसों का आकड़ा 600 पार सबसे ज्यादा एक्टिव केस राजधानी जयपुर में

ड्रॉली पर मरीजों को रखकर ड्रिप की बोतल लिए परिजन अस्पताल परिसर में इधर-उधर भागते दिखे। कई मरीजों के परिजन बदहवास थे। फूड प्वाइजनिंग के शिकार एक युवक ने बताया कि खाना खाने के बाद ही बच्चों और महिलाओं को उल्टियां होने लगी थी। तेज पेट दर्द हो रहा था। दौसा जिला अस्पताल के डॉक्टर  शिवराम मीणा ने कहा कि मरीजों की तबीयत में सुधार हो रहा है। चिंता की बात नहीं है। 

यह भी पढ़ें- राजस्थान मंत्री पुत्र रेप केस: अशोक गहलोत के सबसे पावरफुल मंत्री की कुर्सी को खतरा

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट