भरतपुर में रोड किनारे बैठकर योगा कर रहे 6 बुजुर्गों को रौंदते हुए निकल गया कोई वाहन, 4 की मौत

Published : Jul 11, 2019, 01:51 PM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 04:26 PM IST
भरतपुर में रोड किनारे बैठकर योगा कर रहे 6 बुजुर्गों को रौंदते हुए निकल गया कोई वाहन, 4 की मौत

सार

हादसा धनवाड़ा रोड पर गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। एक्सीडेंट के बाद वाहन चालक गाड़ी सहित वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।  

भरतपुर। जिले के कुम्हेर में एक तेज रफ्तार वाहन मॉर्निंग वॉक पर निकले 6 लोगों को रौंदता हुआ निकल गया। एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 बुरी तरह गंभीर हैं। हादसा धनवाड़ा रोड पर गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। मृतक सड़क किनारे बैठकर योगा कर रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकल आए। उन्होंने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक, सभी लोग गुदड़ी मोहल्ले के रहने वाले थे। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी को वहां से भगा ले गया। इसलिए यह पता नहीं चल पाया है कि वाहन कौन-सा था। हालांकि कुछ लोग पिकअप, तो कुछ लोग कार बता रहे हैं। टायरों के निशान और आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। 

घटना के बाद नाराज लोगों ने हॉस्पिटल के बाहर हंगामा कर दिया। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाया। हादसे में रघुवर दयाल बघेल, प्रेमसिंह बघेल, निरोती सैनी, मख्खन नागर की मौत हो गई। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Success Story: कबाड़ बीनने वाले के बेटे ने किया कमाल! NEET में 564 अंक लाकर बदल दी किस्मत
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल