राजस्थान में आधीरात सनसनीखेज वारदातः 30 मिनट में 30 लाख रु. साफ, पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला

Published : Nov 15, 2022, 11:52 AM ISTUpdated : Nov 15, 2022, 01:36 PM IST
राजस्थान में आधीरात सनसनीखेज वारदातः 30 मिनट में 30 लाख रु. साफ, पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला

सार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में सोमवार 14 नवंबर की देर रात सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने महज 30 मिनट की कोशिश के चलते 30 लाख रुपयों से भरा हुआ एटीएम उखाड़ ले गए। पूरे जिले की पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

भीलवाड़ा (bhilwara). राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एटीएम लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।  सिर्फ तीस मिनट में ही तीन लुटेरों ने तीस लाख रुपयों से भरा हुआ एटीएम उखाड़ लिया और फरार हो गए। एटीएम लूट की इस वारदात के बाद से पूरे जिले में बवाल मचा हुआ है। जिले की पूरी पुलिस लुटेरों और एटीएम की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच शंभूगढ़ थाना पुलिस कर रही है।

देर रात बैंक ऑफ बड़ोदा का एटीएम उखाड़ फेंका
घटना की जानाकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित मुख्य बाजार में देर रात यह वारदात हुई। दो दुकानों के बीच में बैंक आफ बडौदा का एटीएम लगा हुआ था। आज यानि मंगलवार 15 नवंबर की तड़के पता चला कि वहां एटीएम ही नहीं हैं। बैंक अफसरों को मौके पर बुलाया गया तो वे लोग पहुंचे और जांच पड़ताल शुरु की। सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता चला कि रात बारह बजे के बाद कुछ बदमाश एटीएम में घुसे। लोहे की जंजीरों से एटीएम को बांधा। उसके बाद पिकअप से बांधकर एटीएम को उखाड़ लिया।

30 लाख रुपए तीस मिनट में कर दिए साफ
 बैंक अफसरों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही रुपए डाले थे। अभी भी एटीएम में करीब तीस लाख रुपए थे। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में ज्यादा कुछ कैद नहीं हो सका है। दो नकाबपोश लुटेरे अंदर घुसे और उसके बाद उन्होनें सीसीटीवी को काले रंग के स्प्रे में रंग दिया। फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि पूरे जिले में तलाश की जा रही है। इससे पहले सोमवार रात भी सिरोही जिले में पिंडवाडा थाना इलाके में भी बीओबी बैंक के एटीएम को उखाडा गया था। लेकिन वहां पर सो रहे दो गार्ड जाग जाने और उसके बाद शोर मचा देने के कारण उखाड़ने के बाद भी लुटेरे एटीएम को वहीं पर छोड़ गए थे।

जानकारी हो कि भीलवाड़ा से पहले प्रदेश में इस साल एटीएम उखाडने के तीस से भी ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। इनमें करोड़ों रुपया लूटा जा चुका है। सबसे बड़ी बात ये है कि कुछेक वारदात ही पुलिस खोल सकी है। अन्य वारदातों में तो पुलिस को सबूत तक नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़े- राजस्थान में लुटेरों का लगा जैकपॉट! ATM में सुबह 35 लाख कैश रिफील, रात में बोलेरो से बांध उखाड़ ले गए

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल