बीकानेर में पति पर पत्नी का कहर: क्रिकेट बैट से तोड़ दिए पैर, कंधे को किया बुरी तरह डैमेज

राजस्थान में एक बार फिर पत्नी द्वारा पति को बैट से पीटने का मामला सामने आया है। हमले में पीड़ित बुरी तरह घायल हो गया है, जिसे 17 टांके आए है। मामला मंगलवार 12 जुलाई की रात का है।

Sanjay Chaturvedi | Published : Jul 13, 2022 1:08 PM IST / Updated: Jul 13 2022, 06:51 PM IST

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर में शराबी पति की रोज-रोज की मारपीट से परेशान एक महिला ने शराबी पति की जमकर पिटाई की। महिला ने अपने पति पर क्रिकेट बैट से धावा बोल दिया। पत्नी  ने अपने पति को इतनी बुरी तरीके से पीटा कि पति के सिर में 17 टांके आए हैं। वही पैर और कंधों में भी गंभीर चोट आई है। मामले में महिला ने अपने पति के खिलाफ ही पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल घायल पति का हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

यह है मामला
मामला बीकानेर के रिडमलसर गांव का है। यहां मुस्लिम समुदाय का एक दंपत्ति आमीन और अनिशा रहते हैं। जिनकी कुछ सालों पहले शादी हुई थी। आमीन आदतन शराबी है। जो रोज शराब पीकर अपने पत्नी के साथ मारपीट करता था। ऐसे में बीती रात जब बात ज्यादा बढ़ी तो अनीशा ने अपने पति पर वार कर दिया। पति के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने दोनों के बीच की लड़ाई को खत्म करवाया। लेकिन तब तक पति गंभीर रूप से घायल हो चुका था। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। जिसका अभी भी इलाज जारी है। वहीं इस मामले में घायल पति के परिवार का कहना है कि जब आमीन सो रहा था तब उसकी पत्नी अनिशा ने उस पर वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। देर रात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Latest Videos

राजस्थान में पत्नी द्वारा पति पर हमला करने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अलवर में एक ऐसा मामला सामने आया था जिसमें एक पत्नी अपने पति को रोज क्रिकेट बैट से पिटाई करती थी। काफी दिनों तक के पति ने सहन किया लेकिन इसके बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े- प्रेम विवाह की दुर्गति का ऐसा खतरनाक Video नहीं देखा होगा, डंडे-बैट, रिंच-पाने से की पिटाई

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev