नाबालिग से गैंगरेप में फंसा कांग्रेस MLA का बेटा, BJP ने प्रियंका गांधी को टिकट भेजा, कहा- न्याय दिलाने आ जाओ

बता दें कि इस मामले में दौसा जिले की मंडावर थाना पुलिस ने दीपक मीणा समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, आरोपी दीपक के पिता जोहरी लाल मीणा ने इस घटना को राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 27, 2022 7:04 AM IST

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में 14 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना के बाद भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। इस घटना में राजगढ़ से कांग्रेस विधायक जोहरी लाल मीणा का बेटा दीपक भी आरोपी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कांग्रेस हाइकमान की चुप्पी पर सवाल किए और प्रियंका गांधी को सीधे निशाने पर लिया। गोठवाल ने प्रियंका का दिल्ली से जयपुर का रेलवे टिकट बुक करवाया और कहा कि वे पीड़िता के हाल जानने के लिए यहां आएं। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

बता दें कि इस मामले में दौसा जिले की मंडावर थाना पुलिस ने दीपक मीणा समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, आरोपी दीपक के पिता जोहरी लाल मीणा ने इस घटना को राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि मेरी लोकप्रियता को देखकर मेरे बेटे के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया गया। ये पूरी तरह फर्जी, निराधार और राजनीतिक साजिश है। इन लोगों ने मेरे खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज कराई थी जो फर्जी साबित हुई थी। यह एक नई साजिश है।

 

 
प्रियंकाजी टिकट भेज रहा हूं, तुरंत जयपुर आइए: गोठवाल
रविवार को भाजपा नेता जितेंद्र गोठवाल ने ट्वीट किया और प्रियंका गांधी को न्याय दिलाने के लिए बुलाया है। इसके लिए प्रियंका के नाम से बुक रेलवे का टिकट शेयर किया। गोठवाल ने लिखा- राजस्थान में कांग्रेस विधायक के बेटे ने एक नाबालिग से बलात्कार किया है। नाबालिग लड़की आपके विधायक के बाहुबल के आगे लड़ नहीं पा रही। प्रियंका गांधीजी, आपके लिए ट्रेन का टिकट भेज रहा हूं। तुरंत जयपुर आइए। क्योंकि राजस्थान में भी ‘लड़कियां हैं, लड़ नहीं पा रही हैं।’

राजस्थान में 14 साल की लड़की से गैंगरेप, कांग्रेस विधायक के बेटे समेत तीन पर केस, BJP बोली- गुंडाराज आ गया

यह घटना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए शर्मनाक: पूनिया
इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा था कि कांग्रेस विधायक के बेटे की करतूतों से एक बार फिर राजस्थान शर्मसार हुआ है। इसने राजस्थान की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया है। ऐसा लगता है जैसे गुंडों का जमाना आ गया है। यह मुख्यमंत्री के लिए और भी शर्मनाक है।

यह है मामला
दौसा में एक 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। घटना में कांग्रेस विधायक के बेटे समेत तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोपियों ने बच्ची को नशीला पदार्थ देकर घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बच्ची ने बताया कि आरोपियों ने 24 फरवरी 2021 को उसका रैणी इलाके से अपहरण किया और मंडावर थाना क्षेत्र के महुआ-मंडावर रोड स्थित एक होटल ले गए और वहां गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने कई बार दबाव डालकर पीड़िता को इसी होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। तीनों आरोपियों ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली थी। पुलिस ने विधायक के बेटे दीपक मीणा, विवेक शर्मा निवासी थुमड़ा और नेतराम समलेटी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Share this article
click me!