3 साल की संक्रमित बेटी की देखरेख के लिए कोरोना वार्ड में रह रही मां, कहती उसे अकेला छोड़ नहीं जाएगी

Published : May 04, 2020, 08:54 PM ISTUpdated : May 04, 2020, 08:59 PM IST
3 साल की संक्रमित बेटी की देखरेख के लिए कोरोना वार्ड में रह रही मां, कहती उसे अकेला छोड़ नहीं जाएगी

सार

कोरोना वायरस अब छोटे-छोटे बच्चे को अपना शिकार बना रहा है। जिन मासूमों की खेलने-कूदने के दिन हैं वह इस महामारी से संक्रमित हो गए हैं। ऐसा ही एक मार्मिक तस्वीर राजस्थान से सामने आई है। जहां एक पॉजिटिव 3 साल की बेटी की देखरेख के लिए मां वार्ड में रह रही है।

कोटा (राजस्थान). कोरोना वायरस अब छोटे-छोटे बच्चे को अपना शिकार बना रहा है। जिन मासूमों की खेलने-कूदने के दिन हैं वह इस महामारी से संक्रमित हो गए हैं। ऐसा ही एक मार्मिक तस्वीर राजस्थान से सामने आई है। जहां एक पॉजिटिव 3 साल की बेटी की देखरेख के लिए मां वार्ड में रह रही है।

बच्ची को अकेला छोड़कर जाने को तैयार नहीं मां
दरअसल, यह भावुक तस्वीर कोटा शहर के एक निजी अस्पताल की है। जहां संक्रमित बेटी के लिए कोरोना वार्ड में उसकी मां भी रह रही है। डॉक्टरों के समझाने के बाद भी महिला अस्पताल से नहीं जा रही है। महिला का कहना है कि वह अपनी बच्ची को अकेला छोड़कर नहीं जा जाएगी। चाहे फिर कुछ हो जाए।

दादा से संक्रमित हुई थी बच्ची
बच्ची के संक्रमित आने के बाद डॉक्टरों ने पूरे परिवार का कोरोना का सैम्पल लिया है। बच्ची के दादा पहले संक्रमित पाए गए थे। वहीं महिला से अस्पताल ने लिखित में अंडरटेकिंग लिया है। अगर आपको कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी आपकी ही होगी।


 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश