जमीनी विवाद ने फिर ली जानः औरतों की लड़ाई में दादी की गोद से गिरी मासूम की हुई दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

राजस्थान में दिवाली जैसे बड़े पर्व से पहले जमीन को लेकर भिड़ गई परिवार की औरतें। उनकी झड़प के बीच धक्का लगने पर दादी की गोद से सिर के बल गिरी सात महीने की मासूम। पीड़िता की मौके पर ही दर्दनाक मौत। पीड़ित परिवार पहुंचा थाने वहीं घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

Sanjay Chaturvedi | Published : Oct 21, 2022 1:46 PM IST

दौसा. राजस्थान के दौसा जिले में जमीन के लिए एक ही परिवार की महिलाओं की आपसी भिड़ंत सात महीने की मासूम बच्ची की मौत का सबब बन गई। बांदीकुई इलाके के नंदेरा गांव में आपसी मारपीट में एक सात महीने की बच्ची अपनी दादी की गोद से सिर के बल नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। बाद में परिजन बच्ची का शव लेकर ही थाने पहुंच गए। मृतका के पोस्टमार्टम के साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

15 बीघा जमीन का विवाद
जानकरी के अनुसार गांव में तीन भाइयों मन्ना राम, विशनाराम और रामजीलाल की साझा जमीन है। जिनके बीच बंटवारे का विवाद चल रहा है। मामले में विशनाराम ने कोर्ट से स्टे ले रखा है। शुक्रवार सुबह मन्ना राम पक्ष के लोग जमीन पर मिट्टी डाल रहे थे तो विशनाराम पक्ष के लोगों ने उसका विरोध शुरू कर दिया। बात बढ़ी तो दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। जिसमें दोनों पक्ष की महिलाएं भी एक दूसरे भिड़ गई। इसी दौरान मन्ना राम के पोते लोकेश सैनी की सात महीने की बच्ची गौरी अपनी दादी कमली की गोद में थी, जो धक्का मुक्की का शिकार होने पर गोद से नीचे गिर गई। सिर के बल गिरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

Latest Videos

15-20 महिलाओं ने घेरा
मामले में दादी कमली देवी का कहना है कि जमीन विवाद में उसे दूसरे पक्ष की 15-20 महिलाओं ने घेर लिया था। उसकी गोद में सात महीने की बच्ची होने पर भी वे हाथापाई करने लगी।  इसी दौरान उन्होंने धक्का मारा तो गौरी उसकी गोद से गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मृतका के परिजनों ने मासूम की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। 

शव के साथ पहुंचे थाने
एसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पिता लोकेश सैनी ने थाने में लिखित रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया है कि शुक्रवार को जमीन को लेकर घर में  झगड़ा हो गया था। जिसमें राम खिलाड़ी, आनी देवी, पुष्पा देवी, सोनू देवी सहित अन्य महिलाओं ने घर आकर परिजनों  के साथ मारपीट की। जिसमें बच्ची की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजन सुबह शव के साथ ही थाने आए थे। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े- 4 बच्चों की मां के साथ रेप के बाद मर्डर, इतनी भयानक मौत दी की चकनाचूर हो गई खोपड़ी

Share this article
click me!

Latest Videos

शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील