पत्नी-बेटे को दुखी नहीं देखना चहाता था, इसलिए 80 हजार रु. की सुपारी देकर करावाया खुद का मर्डर

बीमा पॉलिसी के संबंध में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक इंसान ने खुद की हत्या करवा दी। ताकि उसके मरने के बाद बीमा का पैसा उसके परिवार को मिल सके। बताया जाता है कि मृतक बलबीर पर 20 का कर्ज था जिसे वो चुका नहीं पा रहा था।

Asianet News Hindi | Published : Sep 10, 2019 9:36 AM IST / Updated: Sep 10 2019, 03:30 PM IST


भीलवाड़ा (राजस्थान). आज के समय में परिवार को आर्थिक संकट से बचाने के लिए बीमा पॉलिसी लेना जरूरी है। ताकि वह परेशानी के समय में इससे मिले हुए पैसे का उपयोग कर सके। बीमा के संबंध में ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक इंसान खुद की हत्या करवा दी। वो भी सिर्फ इस वजह से ताकि उसके मरने के बाद बीमा का पैसा उसके परिवार को मिल जाए और वो खुश रहे हैं।

50 लाख के लिए 80 हजार में कर दिया खुद की मौत का सौदा
दरअसल हत्या का यह अनोखा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा में सामने आया है। मृतक का नाम बलबीर है जो फाइनेंसर का काम करता था। बताया जाता है वह कई दिनों से आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसलिए उसने इन सबसे निपटने के लिए खुद को मारने का रास्ता चुना। जिससे उसके परिवार को बाद में पैसे से संबंधित कोई परेशानी ना हो और बीमा की राशि 50 लाख रुपए परिजन को मिल जाए। उसने खुद की सुपारी 80 हजार रुपए में दी थी। जिसके लिए उसने 10 हजार रुपए एडवांस में भी दिए थे।

Latest Videos

युवक के सिर और मुंह पर बंधी थी पॉलीथीन
भीलवाड़ा पुलिस ने सोमवार को इस मर्डर में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के नाम राजवीर और सुनील यादव हैं। जिसमें एक राजवीर बलबीर के साथ मिलकर ढाबा चलाता था। पुलिस को मृतक की लाश 3 सिंतबर को एक नाले के पास मिली थी। उसके सिर और मुंह पर पॉलीथीन बंधी हुई थी। साथ ही मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। 

एक महीने पहले करवा लिया था बीमा
बलबीर खुद को मरने की पूरी प्लानिंग कर चुका था। उसने इसके लिए करीब एक महीने पहले 3 अगस्त को 50 लाख का बीमा करवा लिया था। इसके लो वो एक महीने की प्रीमियम 5,832 रुपए भी भर चुका था। जानकारी के मुताबिक बलबीर पर करीब  20 लाख रुपए का कर्जा था, जिसकी वजह से वो आए दिन परेशान रहने लगा था। वह नहीं चाहता था उसकी मौत के बाद पत्नी और बच्चे परेशान रहें।

Share this article
click me!

Latest Videos

Bigg Boss LIVE Updates 🔴 गरमागरम बहस, फ़्लर्टी एक्सचेंज और ड्रामा सामने आया |
पहले ही चुनाव में विनेश फोगाट को मिली बंपर जीत, चुनावी अखाड़े में विरोधियों को दे दी पटखनी
LIVE : Presentation Ceremony of "70th National Film Awards"
LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
11 या 12 अक्टूबर, आखिर कब होगा महानवमी व्रत? जानें पूजा का महत्व । Mahanavami