बेटे के बर्थडे पार्टी में विदेशी डांसर्स ने लगाए ठुमके, बेकाबू हुए लोग तो मंत्री ने किया भीड़ कंट्रोल

Published : Sep 11, 2022, 07:46 AM ISTUpdated : Sep 11, 2022, 08:10 AM IST
बेटे के बर्थडे पार्टी में विदेशी डांसर्स ने लगाए ठुमके, बेकाबू हुए लोग तो मंत्री ने किया भीड़ कंट्रोल

सार

राजस्थान सरकार में मंत्री राजेद्र सिंह गुढ़ा के बेटे शिवम गुढ़ा के जन्मदिन पर विदेशी डांसर्स को बुलाकर पार्टी की गई। इस दौरान कई बार लोग बेकाबू हो गए। मंत्री खुद मंच पर आकर भीड़ कंट्रोल करते दिखे।  

उदयपुर। राजस्थान सरकार में सैनिक कल्याण विभाग के मंत्री राजेद्र सिंह गुढ़ा विदेशी डांसरों के ठुमकों के चलते चर्चा में हैं। 9 सितंबर को झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी में स्थित मंत्री के फार्म हाउस में पार्टी रखी गई थी। बेटे शिवम गुढ़ा का जन्मदिन मनाने के लिए मंत्री ने पूरी तैयारी की थी। पार्टी को रंगीन बनाने के लिए विदेशी डांसर्स को बुलाया गया था। देर रात तक विदेशी डांसर्स ने परफॉर्म किया। 

हिंदी फिल्मों के गानों पर अश्लील डांस किया गया। इस दौरान लोग कई बार बेकाबू हो गए तो मंत्री खुद भीड़ कंट्रोल करते दिखे। इस डांस प्रोग्राम का वीडियो सामने आया है। मामले ने तूल पकड़ा तो मंत्री ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि खुशी का माहौल था, इसलिए समर्थक ने पार्टी बुक कर दी थी। मैं मंच पर गया था। हजारों लोग डांस देखने के लिए जुटे थे। अचानक डांस बंद करा देता तो लोग भड़क सकते थे। इसके चलते दो-तीन गाने के बाद डांस बंद करा दिया।

 

यह भी पढ़ें- श्राद्ध में परोसा गया 2 दिन पहले बना कांजी बड़ा, खाते ही 50 लोग पहुंच गए हॉस्पिटल,फूड विभाग ने लिए सेंपल

10 डांसर्स ने किया परफॉर्म
मंत्री के बेटे शिवम गुढ़ा के जन्मदिन को लेकर 9 सितंबर को भोज भी दिया गया था। मंत्री के सैकड़ों समर्थक भोज में शामिल हुए। भोज के बाद रात करीब 8 बजे डांस प्रोग्राम शुरू हुआ। विदेशी डांसर्स समेत 10 डांसर्स को बुलाया गया था। डांस प्रोग्राम रात 10 बजे के बाद तक चला। लोग बेकाबू होने लगे तो इसे बीच में ही बंद करा दिया गया।

इससे पहले दिन में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। उदयपुर वाटी प्रीमियर लीग क्रिकेट कॉम्पटिशन के समापन के अवसर पर विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार भेंट किए गए थे। मंत्री के बेटे के जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने उदयपुरवाटी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि मंत्री राजेंद्र नहीं होते तो आज सीएम शायद कोई दूसरा होता। 
 

यह भी पढ़ें- अभी मां भी नहीं बोल पाई थी मासूम, उससे पहले ही जिंदगीभर का गम दे गया सड़क हादसा

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल