राजस्थान में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें: विधायक के खिलाफ केस दर्ज, प्रदेश अध्यक्ष पर भी लगे हैं आरोप

Published : Jul 15, 2022, 08:52 AM IST
राजस्थान में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें: विधायक के खिलाफ केस दर्ज, प्रदेश अध्यक्ष पर भी लगे हैं आरोप

सार

राजस्थान कांग्रेस के दो नेताओं पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लग चुका है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बाद अब सुरेश मोदी पर यह आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

सीकर. राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ जमीन हड़पने के आरोप के बाद अब सीकर जिले के एक ओर विधायक पर जमीन पर अवैध कब्जे के विवाद में फंस गए हैं। जिले के नीमकाथाना से पहली बार विधायक बने सुरेश मोदी पर इस बार ये आरोप लगा है। आरोप है कि कांग्रेस विधायक मोदी ने नीमकाथाना के चेयरमैन व ईओ के साथ  मिलकर एक प्लॉट का फर्जी तरीके से पट्टा जारी करवा लिया। मामले में विधायक मोदी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न मामलों में मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है। जो छावनी निवासी  सुनिल शर्मा ने कोर्ट के इस्तगासे के जरिये जमा कराया है। जिसमें भी मामले की जांच सीआईडी सीबी से कराने की मांग की गई है।

क्या है मामला 
नीमकाथाना कोतवाली में इस्तगासे में दर्ज छावनी निवासी सुनिल शर्मा पुत्र कैलाश चंद शर्मा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें उसने बताया कि वह मूल रूप से नीमकाथाना का छावनी निवासी है। पर हाल में वह आमेर रोड जयपुर में रहता है। उसने बताया कि उसका छावनी बाजार में 218 वर्ग गज का प्लॉट है। जो उसके दादा ने 1958 की सार्वजनिक नीलामी में खरीदा था। जमीन पर विवाद होने के चलते कोर्ट ने स्टे लगा रखा था। पर विधायक सुरेश मोदी ने नगर पालिका चेयरमैन सरिता दीवान व अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत के साथ मिलीभगत कर प्लॉट का फर्जी तरीके से पट्टा बना लिया। बाद में  असामाजिक तत्वों की मदद से  उस पर कब्जा कर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में इस्तगासे से दर्ज हुए मुकदमे की पुलिस ने जाचं शुरू कर दी है। इधर, मामले में विधायक सुरेश मोदी ने रिपोर्ट में दर्ज आरोपों को सिरे से खरिज किया है। मोदी ने कहा कि मामला झूठा है। जिसकी सच्चाई जांच में सामने आ जाएगी।

दो दिन में दूसरे कांग्रेसी नेता पर आरोप
राजस्थान में दो दिन में दूसरे कांग्रेसी नेता जमीन हड़पने के आरोप में घिरे हैं। इससे पहले कटराथल निवासी किसान विमलेश देवी  ने बुधवार को परिवार सहित कलेक्ट्रेट पर धरना देकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर उसकी 50 करोड़ कीमत की जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग के लिए कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था।

इसे भी पढ़ें-  राजस्थान के इन संभागों में जारी किया गया येलो अलर्ट, 5 जिलों में होगी भारी बारिश

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kota Horror: कोटा में C-सेक्शन के बाद 4 महिलाओं की मौत, डिब्बे में मिली बच्चेदानी? मचा हड़कंप
Ajmer Dargah News: अजमेर दरगाह की 'बड़ी देग' में कूदे युवक की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल