10 दिसंबर को होगी महिला कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा : राजस्थान के हर जिले से शामिल होंगी करीब 20 महिलाएं

Published : Dec 08, 2022, 11:08 AM ISTUpdated : Dec 08, 2022, 03:34 PM IST
10 दिसंबर को होगी महिला कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा : राजस्थान के हर जिले से शामिल होंगी करीब 20 महिलाएं

सार

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा 3 दिसंबर के दिन से जारी है। प्रदेश यात्रा के दौरान 10 दिसंबर का दिन विशेष तौर पर महिलाओं के लिए रखा गया है। इस दिन केवल महिलाएं यात्रा में शामिल होंगी। इसकी तैयारी करते हुए हर रोज वे 12 किलोमीटर चल रही है।

जयपुर (jaipur). कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में चौथा दिन है। आज यात्रा कोटा जिले में शुरू हुई है। इस यात्रा में जहां हम दूर दूर तक देखते हैं कि हमें इक्का-दुक्का महिलाएं ही नजर आती है लेकिन अब 10 तारीख को ऐसा होगा कि पुरुषों की बजाय केवल महिलाएं ही शामिल होंगी। दरअसल 10 दिसंबर को ऐसा ही होगा जब राहुल गांधी के साथ केवल महिलाएं ही चलती हुई नजर आएगी।

महिला मोर्चा को उनके यात्रा में ज्वाइन करने का आया मैसेज
दरअसल कांग्रेस की महिला मोर्चा के हेड क्वार्टर से राजस्थान के हर जिले की महिला मोर्चा प्रमुख को यह मैसेज मिला। इसके बाद से अब उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। अब भले ही महिलाओं के पास 2 दिन ही बचे हो। लेकिन वे किसी भी हाल में नहीं चाहती है कि उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरीके की कोई स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो। ऐसे में यह महिलाएं रोज करीब 10 से 12 किलोमीटर चल रही है। साथ ही योग भी  कर रही है। जिससे कि इन्हें सांस फूलने जैसी कोई दिक्कत नहीं हो।

महिलाओं ने इन जिलों के लिए प्रस्ताव भेजा था, पर मिला ये मौका
दरअसल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने झालावाड़ से अलवर तक की यात्रा में शामिल होने के लिए पहले प्रस्ताव भेजा था। लेकिन फिर इसके लिए केवल 1 दिन रिजर्व किया गया है। ऐसे में इस दिन यात्रा में केवल महिलाएं ही नजर आने वाली है। महिलाएं इस यात्रा में ट्रैक सूट साड़ियों और जूते पहने हुए नजर आएगी। भले ही इस दिन यात्रा में केवल महिलाएं शामिल हो। लेकिन यात्रा के सभी सुरक्षा इंतजाम और अन्य सभी रूल्स ठीक वैसे ही होंगे। जो बाकी दिन रहते हैं।

यह भी पढ़े- भारत जोड़ो यात्रा में आए बच्चे: बच्ची ने पूछा अंकल आपको सर्दी नहीं लगती, तो राहुल ने हंसते हुए दिया ये जवाब

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

टोंक में तेंदुए का आतंक! शराब की दुकान में घुसकर किया हमला, देखिए खौफनाक VIDEO
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट