राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की राह राजस्थान में नहीं आसान....रास्ते में रुकावट बन रहे हैं ये 7 ब्रेकर

Published : Nov 25, 2022, 01:25 PM ISTUpdated : Nov 25, 2022, 02:03 PM IST
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की राह राजस्थान में नहीं आसान....रास्ते में रुकावट बन रहे हैं ये 7 ब्रेकर

सार

राजस्थान मे कांग्रेस का शासन होने के चलते जिस रास्ते को मखमल होना था, वह अब कांटों से भरता जा रहा है। सीएम गहलोत समेत दिल्ली के नेताओं को भारत जोड़ो यात्रा के लेकर सता रहा है ये डर। पढ़िए स्पेशल रिपोर्ट

जयपुर ( jaipur). राहुल गांधी की राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा सबसे ज्यादा सुखद होनी चाहिए। सब कुछ अच्छे से होना चाहिए। आखिर देश मे राजस्थान ही कांग्रेस का सबसे बड़ा गढ़ जो है। लेकिन वैसा होता नहीं दिख रहा है। यात्रा को लेकर सबसे ज्यादा टेंशन ही यहां पर हो रही है, इसलिए ही तो दिल्ली से भी नेता राजस्थान आ रहे हैं यात्रा से पहले सब कुछ देखने जांचने के लिए। वास्तव में यात्रा आसान नहीं है, इसमें क्या परेशानी आ सकती है। 7 बिंदुओं से आप समझ सकते हैं.....

1 - पहली सबसे बड़ी परेशानी है गुर्जर...। यात्रा 13 जिलों से गुजरेगी और इन जिलों में से अधिकतर गुर्जर बाहुल इलाके हैं। गुर्जर नेता विजय बैंसला ने बीड़ा उठाया है कि सरकार या तो आरक्षण पर स्थिति साफ करे नहीं तो यात्रा मे जो भी कुछ होगा हमारी जिम्मेदारी नहीं है। 

2 - यात्रा में बीजेपी वाले भी गुपचुप तैयारी कर रहे हैं कि जिस जिले से यात्रा निकलेगी उस जिले में सरकार और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाएंगे। पोस्टर, बैनर और अन्य तरीकों से सरकार को घेरने के प्लान बन रहे हैं। 

3 - गहलोत और पायलेट गुट के नेताओं की बदजुबानी इस यात्रा में एक और ब्रेकर है। दोनो गुट के नेता बिना सोचे समझे बयानबाजी कर रहे हैं और इससे परेशानी होना तय माना जा रहा है। 

4 - सीएम और सचिन पायलेट दोनो नेता अपने अपने समय पर यात्रा की अगुवाई करेंगे, अभी तक यह तय नहीं हो सका है कि कौन ज्यादा राहुल गांधी के साथ रहेगा। दोनो ही गुटों को यह डर है कि जो भी ज्यादा नजदीक रहेगा वह दूसरे गुट के खिलाफ माहौल नहीं बना दे, आखिर सीएम की कुर्सी का जो सवाल है। 

5 - यात्रा से ठीक पहले सीएम का बयान सामने आया है जिसमें पायलेट को गद्दार बोला है, इस बयान पर भाजपा के नेताओं ने बयानबाजी शुरु कर दी है और दोनो ही नेताओं को घेरना शुरु कर दिया है। 

6 - अगली चुनौती है बेरोजगारों की, प्रदेश में बेरोजगारों के नेता उपेन यादव को तो पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है, लेकिन यादव से जुड़े हजारों नेता बाहर हैं जो राहुल गांधी के रुट पर उनसे मिलने की कोशिश कर सकते हैं। 

7 - ये दो नाम सबसे बड़ा ब्रेकर साबित हो सकते हैं। इनमें पहला है किरोड़ी लाल मीणा और दूसरा नाम है हनुमान बेनीवाल। दोनो ही इस यात्रा को लेकर पहले ही कई बार बयानबाजी कर चुके हैं। दोनो ही मास नेता है और अपने बयानों को लेकर जाने जाते हैं। हाल ही में बेनीवाल विधायक दिव्या और राहुल गांधी के खिलाफ अर्नगल बयानबाजी कर चुके हैं।

यह भी पढ़े- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में होगा विरोध: अपने ही बनेंगे कारण, बेरोजगार भी खोलेंगे मोर्चा

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच