धन बल नहीं संघर्ष जीता: साइकिल से कॉलेज आने वाला लड़का बन गया राजस्थान के सबसे बड़े कॉलेज का उपाध्यक्ष

Published : Aug 27, 2022, 03:47 PM IST
धन बल नहीं संघर्ष जीता: साइकिल से कॉलेज आने वाला लड़का बन गया राजस्थान के सबसे बड़े कॉलेज का उपाध्यक्ष

सार

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम जारी होने लगे है। इसी कड़ी में कॉमर्स संकाय के सबसे बड़े कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज के उपाध्यक्ष के पास बाइक तक नहीं है। दोस्तों ने चुनाव लड़वा दिया, जीते तो भी दोस्तों ने ही बताया, उसके बाद घर से आया अध्यक्ष।

जयपुर. राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव परिणामों के बीच खबर है प्रदेश के सबसे बड़े कॉमर्स संकाय के कॉलेज से। कॉमर्स संकाय का कॉलेज यानि राजस्थान का कॉमर्स कॉलेज जो जयपुर में स्थित है। राजस्थान विश्वविद्यालय के संघठक कॉलेजों में शामिल कॉमर्स कॉलेज से उपाध्यक्ष बने हैं सैकेंड इयर के आशीष महावर....। आशीष की स्टोरी  हिंदी फिल्मों जैसी ही है, जहां धन बल के आगे संघर्ष की जीत हुई है। 

रिजल्ट के समय था घर पर प्रत्याशी, दोस्तों ने फोन कर बताया
दरअसल आशीष महावर कॉमर्स कॉलेज के सैंकेंड इयर के छात्र है। बेहद साधारण परिवार से आने वाले आशीष का कहना है कि उनके पास इतना पैसा नहीं है कि रोज बस से आए या फिर स्कूटर-बाइक ले लेवें। उनके पास साइकिल है जो भी करीब दस साल पुरानी। आशीष ने बताया कि माता पिता को तो पता तक नहीं कि मैने चुनाव लड़ लिया और जीत भी लिया। अगर घर में पता लगता तो मुझे कॉलेज ही नहीं आने देते। आशीष ने बताया कि उनके दोस्तों ने उन्हें चुनाव लड़वा दिया। वो तो सिर्फ नामाकंन दाखिल करने गए थे। उसके बाद कॉलेज में दोस्त ही साथ रहे और क्लासेज में जाकर दोस्तों ने भी वोट मांगे। आशीष ने बताया कि शायद ही पांच सौ रुपए से ज्यादा खर्च किए होंगे जेब से चुनाव पर, दोस्तों ने ही कुछ पम्पलेट प्रिंट कराए और उन्होनें ही लगवा भी दिए। यह जीत दोस्ती की जीत है। दोस्ती से बढ़कर वास्तव में कुछ भी नहीं है। 

उल्लेखनीय है कि चुनाव लड़ने का खर्च कमेटी ने तय कर रखा है। कमेटी को यह पावर सरकार ने दी है। कमेटी के अनुसार पांच हजार रुपए से ज्यादा का खर्च चुनाव पर नहीं किया जा सकता। लेकिन यहां तो लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उसके बाद भी सीट हाथ नहीं लग रही है। जबकि आशीष ने पांच हजार छोड़ पांच सौ रुपए खर्च कर ही चुनाव जीत लिया है।

यह भी पढ़े- राजस्थान के सबसे बड़े गर्ल्स कॉलेज का हाल: चुनाव हारने के बाद रोने लग गई प्रत्याशी, पुलिसकर्मियों ने चुप कराया

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच