जन्मदिन की पार्टी के लिए 15 साल के बेटे ने किया शॉकिंग काम, मां को भी मार डाला, पिता ने बताई दर्दनाक कहानी

राजस्थान के झालावाड़ जिले  के  सेमला गांव  में एक बेटे ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी ही मां की हत्या कर दी। दोस्तों को पार्टी देने के लिए उसने पहले घर की बकरी बेच दी फिर दोस्तों के साथ मिलकर मां को मार ड़ाला। 

Pawan Tiwari | Published : Sep 2, 2022 8:00 AM IST

झालावाड़.  राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक समसनी मामला सामने आया है। यहां 15 साल के बेटे ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी मां को ऐसा उपहार दिया कि पूरे जिले में बवाल मच गया। एसपी तक को मौके पर आना पड गया। जिसने भी सुना वह सहम और दहल गया। दरअसल, नाबालिग बेटे ने अपने मां की बर्बर हत्या कर दी। मामला जिले के सुनेल थाना इलाके का है। घटना के बाद से अब पुलिस नाबालिग बेटे और उसके साथियों को तलाश कर रही है। इस पूरी वारदात का खुलासा शुक्रवार की सुबह तब हुआ जब लड़के का पिता घर पहुंचा तो पत्नी की हालत देखकर हैरान रह गया।  

बेटे ने बेच दी बकरी
जांच कर रही सुनेल थाना पुलिस ने बताया कि सेमला गांव में रहने वाली नौदान बाई की हत्या कर दी गई। उसका शव उसके ही घर में एक बक्से से बरामद किया गया है। सिर में हथौड़ी मार मारकर हत्या की गई है। नौदान बाई के पति बालाराम ने पुलिस को बताया कि वह दूसरे गांव में गया हुआ था। गुरुवार को बेटे का जन्मदिन था। दूसरे गांव से लौटा तो गांव वालों ने बताया कि बेटे ने कल बकरी बेची थी। उसने पार्टी की थी और दोस्तों के साथ नशा भी किया था।

Latest Videos

बेटे की तलाश में जुटी पुलिस
ये सब कुछ गांव वालों ने बालाराम को बताया कि वह हैरान रह गया। घर पहुंचा तो देखा कि दो में से एक ही बकरी बची है। बेटे ने गांव के ही एक आदमी को एक बकरी 5 हजार रुपए में बेच दी थी। जब वह घर पहुंचा तो पत्नी को खोजने लगा। लेकिन फिर उसे बक्से से खून निकला दिखा। जब उसने बक्सा खोलकर देखा तो हैरान रह गया उसमें उसके पत्नी का शव रखा हुआ था। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और रिश्तेदारों को इस बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अब हत्या के आरोपी बेटे और उसके साथियों को तलाश रही है। इस पूरी घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें-  पहले बाल काटे फिर नंगा कर जमकर की पिटाई, गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने दी खौफनाक सजा

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
बंगाल में फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी में डॉक्टर, जानें क्या है नया मामला । Kolkata Doctor Case
Bihar Flood: तबाही मचाने को तैयार सैलाब, 56 साल बाद इतने खतरनाक रूप में आई कोसी
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts