2 दिनों तक होटल रूम में रही, जब घर वालों ने पहुंच दरवाजा तोड़ देखा तो उड़े होश, फिर ये शॉकिंग सच आया सामने...

राजस्थान से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां नर्सिंग छात्रा का शव शुक्रवार के दिन होटल रूम से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए होटल आई थी फिर ऐसा क्या हो गया कि उसी रूम में कर लिया सुसाइड। 

Sanjay Chaturvedi | Published : Nov 5, 2022 5:35 AM IST

जोधपुर( jodhpur). जोधपुर शहर से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गैंगरेप के बाद एक लड़की की लाश मिली है। लाश होटल से पुलिस ने परिजनों के सामने बरामद की है। प्रारंभिक जानकारी में पुलिस इसे सुसाइड़ मान रही है लेकिन यह सुसाइड़ किन हालातों में किया गया इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। देर रात दो लड़कों पर गैंगरेप का केस भी दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही उनसे पूछताछ कर मामले की जड़ तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

होटल रूम में फंदे पर मिली नर्सिंग कर रही छात्रा
जोधपुर पुलिस ने बताया कि नाबालिग छात्रा की लाश शुक्रवार दोपहर कमरे में मिली। पावटा रोड पर स्थित होटल ब्लेकबुल में वह फंदे से लटकी हुई थी। परिवार ने पुलिस को बताया कि तीन दिन से बेटी से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन संपर्क नहीं हुआ। इस बीच परिवार ने फोन पर उसकी सहेलियों से बात की लेकिन वहां से भी संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। शुक्रवार सवेरे परिवार के लोग जोधपुर पहुंचे और उसके बाद बेटी के हॉस्टल गए। पता चला कि वह दो नवम्बर की दोपहर में बाहर गई थी और वापस नहीं लौटी। 

Latest Videos

किसी लड़के से करती थी बात, उसी का बर्थडे मनाने गई
सहेली ने परिवार को बताया कि वह किसी लड़के से बात करती थी और उसी का जन्मदिन मनाने के लिए पावटा रोड पर स्थित होटल ब्लेक बुल में गई है। उसे दो नवम्बर की रात ही लौटना था लेकिन वह नहीं आई। उधर होटल स्टाफ ने पुलिस को बताया कि दो नवम्बर की रात वह किसी लड़के के नाम पर बुक रुम में ठहरी थी। वह अधिकतर रुम में ही रहती थी। गुरुवार को कुछ देर के लिए बाहर आई थी। गुरुवार को दो लड़के आए थे और काफी देर के बाद होटल से गए थे। वे कहकर गए थे कि मैडम आराम कर रही है उन्हें परेशान मत करना।

होटल रूम का गेट खोला, चौकाने वाला था नजारा
शुक्रवार को परिवार के लोग  पुलिस के साथ होटल पहुंचे। पुलिस ने होटल स्टाफ की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा तो वहां बेटी लटकी हुई थी। पुलिस ने देर रात दो लड़कों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है। किशोरी उम्मेत अस्तपताल से नर्सिंग का प्रशिक्षण ले रही थी। फिलहाज पुलिस और ज्यादा जानकारी नहीं जुटा सकी है।

यह भी पढ़े-बच्चे ने मां को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, महिला ने बेटे को ही मार डाला-पढ़िए मां की

 

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल