राजस्थान से बेहद शर्मनाक और शॉकिंग मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने पति के बाहर जाते ही रोजाना पड़ोसी के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी। एक दिन जब मां को उसके बच्चे ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो महिला ने राज खुलने के डर से प्रेमी के साथ अपने ही बच्चे को मार डाला।

श्रीगंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में 5 साल के बच्चे की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि बच्चे की मां निकली है। 5 वर्षीय तुषार की हत्या मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। बता दें कि बच्चे ने अपनी मां को पड़ोसी सर्वेश कुमार के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी के चलते मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे का गला घोंटकर बोरे में डालकर छत पर फेंक दिया था। बच्चे को मौत के घाट उतारने के बाद मां ने थाने में बेटे की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल की तो बच्चे की मां का अवैध संबंध के बारे में पता चला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति के बाहर जाते ही पत्नी दूसरे से बनाने लगती थी संबंध
 दरअसल यह पूरा मामला श्रीगंगानगर के पदमपुर का है जहां पर मृतक तुषार की मां सुमन का प्रेम विवाह कुछ सालों पहले साजन से हुआ और आरोपी सुमन अपने पति साजन के साथ चार महीने पहले सजना कॉलोनी में एक किराए के घर में रहने आ गई और वहीं पर घर के सामने रहने वाले सर्वेश कुमार से उसे प्रेम हो गया। सुमन के पति की अनुपस्थिति में सर्वेश कुमार का सुमन के घर में आना जाना शुरू हो गया और एक दिन मृतक तुषार ने अपने ही घर में अपनी मां को पड़ोसी सर्वेश कुमार के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी डर के चलते तुषार की मां सुमन और उसके प्रेमी मिलकर तुषार का रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

महिला ने प्रेमी के लिए अपनी संतान को मार डाला
आरोपियों की गिरफतार करने के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान मृतक के घर पहुंचे और टीमें गठित कर बारीकी से जांच पड़ताल की तो पुलिस को बच्चे के घर वालों पर ही शक हुआ। उसके बाद पुलिस को अहम सबूत मिले। इसके बाद तुषार की मां से पूछताछ की गई तो अपना गुनाह कबूल किया और साजिश में अपने प्रेमी का भी सहयोग होना बताया। जिसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।