ठगने के लिए बना बेटियों का पिता, कराई नकली सगाई,सच सामने आते ही की कही का ना बचा, लोगों ने की ये हालत

कुंवारा होते हुए दो बेटियों का बाप बन शादी कराने के नाम पर करता था ठगी का काम। पोल खुलते ही नए समधी ने की हालत खराब। हाथ जोड़ माफी मागता रहा ठग जाने पूरा मामला..

Sanjay Chaturvedi | Published : May 25, 2022 4:57 PM IST / Updated: May 25 2022, 10:29 PM IST

जोधपुर. दुनिया में ठगी करने के लिए लोग क्या क्या जुगाड़ नहीं लगाते कभी खुद को दिव्यांग बना लेगे। कभी खुद को अनाथ, तो कभी किसी को नकली पिता बना कर ठगी करते है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में वीडियों वारयल होने के बाद नजर में आया जहां ठगने वाला खुद तो कुवारा थे लेकिन तीन बच्चों का पिता बन लोगों की नकली शादी करा कर ठगने का काम करता था लेकिन एक दिन यही काम उसे इस मोड़ पे ले आएगा उसने सोचा भी नहीं रहा होगा। उसकी हालत कर दी गई की वह अपने काम की माफी ही मांगते रह गया। उसने लोगों से कहा कि वह अब ऐसा काम कभी नहीं करेगा।

क्या है मामला
घटना जोधपुर जिले के खेडापा थाना क्षेत्र की है जहां एक अधेड जो खुद कुंआरा है लेकिन लोगों को अपने आप को बेटियों को बाप बता कर उनकी सगाई करने के नाम पर कई लोगों को चपत ला दी। हाल ही में उसने मतोडा थाना क्षेत्र के जोइंतरा निवासी व्यक्ति के दो बेटों से अपनी बेटियों की सगाई पक्की कर दी। लेकिन बाद में समधी को पता लग गया कि वह तो खुद कुंवारा है तो पहले तो शराब पिलाई उसके बाद धुनाई की। रात को बांध कर रखा।​ सिर के आधे बाल काट दिए। मुंह काला कर दिया। उसके बाद छोड दिया। घटना 18 व 19 मई की बताई जा रही है। लेकिन अभी तक पीडित ने थाने में रिपोर्ट नहीं दी है। इधर आज वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने इस मामले में वीडियो का पता कर संबंधित थाना क्षेत्र के अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

Latest Videos


ऐसे करता था ठगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार खेडापा क्षेत्र किंजरी गांव निवासी देवीसिंह खुद कुंवारा है। लेकिन गांव से बाहर वह खुद को दो ​बेटियों व एक बेटे का बात बताता है। इसकी आड़ में वह अपनी बेटियों की सगाई के नाम पर कई लोगों से रुपए एंठ चुका है। हाल ही में उसने मतोडा थाना क्षेत्र के जहूरसिंह नामक व्यक्ति के बेटों से अपनी उन बेटियों की सगाई पक्की कर दी जो दुनिया में आई ही नहीं। समधी बनने के बाद उसने जहूर सिंह से भी कुछ राशि ले ली। सगाई होने की बात गांव में फैल गई। बताया जा रहा है कि 18 मई को देवीसिंह व उसके समधी ने पार्टी की। उसके बाद वह अपने गांव के लिए निकल गया।

इस तरह लिया अपमान का बदला

 आरोपी के जाने के बाद जहूरसिंह को उसके फर्जी होने का पता चला। वह खुद को अपमानित समझने लगा। क्योंकि सगाई बात भी गांव में फैल गई थी। तो उसने देवीसिंह के बीच रास्ते से वापस बुलाया। उसके आते ही जहूर सिंह ने उसकी पिटाई की। हाथ बांध कर उसके सिर के आधे बाल काट दिए मुंह काला कर दिया। वीडियो में देवीसिंह बार बार हाथ जोड़ता रहा और कहता रहा कि आज के बाद ऐसा नहीं करूंगा। बाद में उसे छोड़ दिया गया। लेकिन अभी तक देवीसिंह ने पुलिस में कोई रिपोर्ट नहीं दी है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना