UP की लड़की राजस्थान में दुल्हन बनकर आई, सुहागरात में कर दिया कांड, फूलों से सजे बेड पर रोता रहा दू्ल्हा

Published : Nov 17, 2022, 12:07 PM ISTUpdated : Nov 17, 2022, 12:10 PM IST
UP की लड़की राजस्थान में दुल्हन बनकर आई, सुहागरात में कर दिया कांड, फूलों से सजे बेड पर रोता रहा दू्ल्हा

सार

शादी के बाद सुहागरात एक ऐसा पल होता है जिसे दूल्हा या दुल्हन कभी नहीं भूल पाते हैं। लेकिन यूपी की एक लड़की राजस्थान में दुल्हन बनकर आई औक उसने सुहागरात की नाइट में ऐसा कांड किया है जिसे शायद दूल्हा क्या पूरा ससुराल कभी भूल पाएगा। वह बस यही सोच रहे हैं क्यों हमने अपने बेटी की शादी इसके साथ की।

अजमेर (राजस्थान). शादियों के सीजन में फिर से धोखाधड़ी के केस सामने आने लगे हैं । अजमेर की इस दुल्हन ने तो धोखाधड़ी के नए आयाम ही स्थापित कर दिए। अपने दूल्हे और उसके परिवार को निपटाने में दुल्हन ने एक दिन भी नहीं लगाया। जैसे तो वह किसी मिशन पर हो...। अब दूल्हा और  उसके पिता पुलिस के पास पहुंचे हैं। पुलिस ने दुल्हन समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

सुहागरात की रात ही दुल्हन ने कांड कर दिया
जांच कर रही पुलिस ने बताया कि सुभाष नगर निवासी महेन्द्र के बेटै मोहित के साथ यह घटना हुई हैं। मोहित ने पुलिस को बताया कि उनके परिचित महेश, राकेश और राजा ने शादी की बात कराई थी। शादी यूपी की रहने वाली प्रियंका गुप्ता से कराई थी। 13 नवम्बर को ही यूपी मे एक मंदिर में शादी हुई और चौदह नवम्बर को दुल्हन लेकर परिवार अजमेर लौट आया। दोपहर में दुल्हन के स्वागत और मुंह दिखाई की रस्में चलती रहीं और उधर दूल्हे के दोस्तों ने सुहागरात के लिए उसका कमरा सजा दिया। लेकिन सुहागरात की रात ही दुल्हन ने कांड कर दिया। 

फूलों से सजे बेड पर इंतजार करता रह गया दू्ल्हा 
नजर बचाकर उसने मुंह दुखाई में आए करीब एक लाख रुपए और तीन से चार लाख रुपए के जेवर उठाए और रातों रात पार हो गई। दूल्हा सुहागरात पर इंतजार करता रहा और दुल्हन फुर्र हो गई। बाद में परिवार को माजरा समझ आया तो वे पुलिस के पास पहुंचे। पंद्रह नवम्बर को पुलिस को शिकायत दी गई और जांच पड़ताल के बाद अब सोलह नवम्बर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूल्हे के पिता ने रिश्ता कराने वाले तमाम लोगों और दुल्हन के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया हैं। फिलहाल सभी के नंबर बंद आ रहे हैं। लेकिन उनकी छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें-शॉकिंग क्राइम: पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, नींद में चला दी ब्लेड...बोली-अब दूसरी शादी करूंगी

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कांग्रेस अध्यक्ष क्यों नहीं बन पाए अशोक गहलोत? 4 साल बाद खोला राज, किसने बिगाड़ा खेल?
पोलियो का दंश और झुलसा हुआ चेहरा...जानिए हसीना और भारत के महा-मिलन की भावुक कहानी!