Rajasthan Cabinet : गहलोत सरकार में दिखेगी जीजा-साले की जुगलबंदी, ऐसा होगा नया मंत्रिमंडल

Published : Nov 21, 2021, 12:07 PM IST
Rajasthan Cabinet : गहलोत सरकार में दिखेगी जीजा-साले की जुगलबंदी, ऐसा होगा नया मंत्रिमंडल

सार

नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद गहलोत सरकार में एक अलग ही जुगलबंदी नजर आएगी। यह जुगलबंदी होगी सरकार में जीजा-साले की जोड़ी की। शपथ ग्रहण के बाद भंवर सिंह भाटी और राजेंद्र सिंह गुढ़ा दोनों ही मंत्रिमंडल का हिस्सा हो जाएंगे। दोनों ही नेता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं।  

जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार के मंत्रिमंडल का आज शाम तक विस्तार होने जा रहा है। 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इनमें 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री होंगे। कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री के बाद नया समीकरण बनने जा रहा है।  नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद गहलोत सरकार में एक अलग ही जुगलबंदी नजर आएगी। यह जुगलबंदी होगी सरकार में जीजा-साले की जोड़ी की। शपथ ग्रहण के बाद भंवर सिंह भाटी (Bhanwar Singh Bhati) और राजेंद्र सिंह गुढ़ा (Rajendra Singh Gudha) दोनों ही मंत्रिमंडल का हिस्सा हो जाएंगे। दोनों के बीच आपस में जीजा-साले का रिश्ता है। राजेंद्र सिंह गुढ़ा की सगी बहन की शादी भंवर सिंह भाटी के साथ हुई है।

मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं दोनों
कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में भंवर सिंह भाटी पहले से ही शामिल हैं। अब राजेंद्र सिंह गुढ़ा की भी एंट्री हो रही है। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं खूब हो रही हैं। दोनों ही नेता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं। मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण साधने के साथ इन दोनों को लेकर चर्चाएं जारी हैं। बता दें कि कैबिनेट विस्तार में राज्य के सभी बाहुल्य जाति वर्गों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की कोशिश की गई है।

ऐसा होगा नया मंत्रिमंडल

  • राजस्थान की नई कैबिनेट में 12 नए चेहरे होंगे। इनमें से 5 सचिन पायलट (Sachin Pilot) खेमे के विधायक होंगे।
  • पहली बार चार SC ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली और गोविंद मेघवाल दलित कोटे से कैबिनेट मंत्री बन रहे हैं।
  • नई कैबिनेट में 3 मंत्री आदिवासी समुदाय से होंगे। तीन महिलाओं को भी जगह दी गई है।
  • नई कैबिनेट में 15 संसदीय सचिव और 7 सलाहकार भी हो सकते हैं।

पायलट के विरोध से निर्दलीय  निराश 
बसपा (BSP)से कांग्रेस में शामिल हुए राजेंद्र गुढा को राज्यमंत्री बनाने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि सचिन पायलट के विरोध की वजह से अशोक गहलोत के साथ खड़े 10 निर्दलीय विधायकों में से किसी को मंत्री नहीं बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें-Rajasthan Cabinet: शकुंतला रावत लेंगी पायलट की जगह, 4 SC और 3 महिलाओं को भी जगह

इसे भी पढ़ें-Rajasthan: 11 कैबिनेट और 4 नए राज्यमंत्री लेंगे शपथ, गहलोत की नई टीम में इन्हें मिली जगह

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा