Rajasthan Budget 2022:ये रहीं गहलोत सरकार के बजट की मुख्य बातें, इन पर रहा Focus, पढ़िए नई योजना से घोषणा तक

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज राज्य का बजट 2022-23 पेश (Rajasthan Budget 2022-23) कर रहे हैं। सीएम गहलोत ने अपने बजट भाषण की शुरुआत में शायरी सुनाते हुए की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह सब मैंने वसुंधरा जी से सीखा है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 23, 2022 6:39 AM IST / Updated: Feb 23 2022, 02:13 PM IST

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज राज्य का बजट 2022-23 पेश (Rajasthan Budget 2022-23) कर रहे हैं। सीएम गहलोत ने अपने बजट भाषण की शुरुआत में शायरी सुनाते हुए की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह सब मैंने वसुंधरा जी से सीखा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर युवा-रोजगार और कई योजनाओं की घोषणा करना शुरू कर दिया।

पढ़िए गहलोत सरकार के बजट की खास बातें

स्वास्थ्य: 1. चिरंजीवी योजना में शामिल परिवारों को 5 लाख दुर्घटना बीमा मिलेगा।
           2. सरकारी अस्पतालों में आउटडोर और इनडोर में हर तरह का इलाज कैशलेस, कोई पैसा नहीं लगेगा।
           3. अगले साल 18 बचे हुए 18 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे, सभी जिलों में नर्सिंग कॉलेज होंगें।
           4. 1000 उपस्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे, 50 उप स्वास्थ्य केंद्रों को क्रमोन्न्त करते हुए 100 नए पीएचसी खुलेंगे।
           5.सरकारी अस्पतालों में आउटडोर और इनडोर में हर तरह का इलाज कैशलेस, कोई पैसा नहीं लगेगा। 

यह पढ़िए-Rajasthan Budget 2022 live: जैविक खेती के लिए 600 करोड़ का एलान, पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा उद्योग का दर्जा

शिक्षा: 1. 19 जिलों में 36 महिला कॉलेज खोलने जाएंगे।
          2. 200 करोड़ का बजट स्कूलों में ढ़ांचागत सुधार पर खर्च होगा।
          3. 3800 सेकंडरी स्कूल सीनियर सेकंडरी में क्रमोन्नत करने की घोषणा।
          4.अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों के शिक्षकों का अलग से कैडर बनेगा।
          5. जयपुर में 100 करोड़ की लागत से इंजीनियरिंग कॉलेज बनेगा।
          6. रेगिस्तानी जिलों में 200 नए प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।

रोजगार: 1. अगले साल 1 लाख पदों पर की जाएगी सरकारी भर्ती।
            2. शहरों में रोजगार इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू होगी।
            3. शहरी क्षेत्रों में मनरेगा की तर्ज पर 100 दिन का काम मिलेगा। 
            4. मनरेगा में 100 दिन का रोजगार 125 दिन तक मिलेगा।
            5. अंग्रेजी मीडियम सरकारी स्कूलों के लिए अलग से 10 हजार अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

            6. दस हजार नए होमगार्ड की भर्ती होगी ...
            7. 500 पर्यटन मित्रों की भर्ती की जाएगी ...

यह पढ़िए-Rajasthan Budget 2022: जानिए क्या सस्ता-क्या महंगा, किसान-महिलाओं और युवाओं को क्या मिलीं सौगातें

महिलाएं:  1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन देंगे 
               2. मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना का किया ऐलान
               3. इसके तहत 20 हजार महिलाओं को घर बैठे रोजगार दिया जाएगा।
               4. 19 जिलों में 36 गर्ल्स कॉलेज खुलेंगे।

 युवा: 1. दिल्ली के उदयपुर हाउस में 500 युवाओं के लिए 300 करोड़ की लागत से सेंटर बनेगा।
         2.  दिल्ली सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा रुक सकते हैं।
         3. एसओजी में एंटी चीटिंग सेल का गठन होगा।
         4. 2022 में होगी रीट परीक्षा, पुराने अभ्यर्थियों को नहीं देनी पड़ेगी फीस। 

घोषणाएं:  1. जल जीवन मिशन के लिए 36 नई परियोजनाओं का एलान...
                2. जयपुर मेट्रो का होगा विस्तार...
                3. CISF की तर्ज पर RISF के गठन की घोषणा..
                4. आर्थिक पिछड़ों के लिए 100 करोड़ ईडब्ल्यूएस कोष का गठन होगा।
                5. मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना शुरू योजना होगा। 
                6.  पर्यटन विकास के लिए फंड बढ़ाकर 1000 करोड़।
                7. 500 पुलिस मोबाइल यूनिट बनेंगी। 
                8.  बजट बाद विधायकों को मिलेंगे आईफोन
                9. ये आईफोन सभी 200 विधायकों को दिए जाएंगे। 

किसान:1, जैविक खेती मिशन के लिए 600 करोड़ की घोषणा
          2. सुक्ष्म सिंचाई मिशन के लिए 200 करोड़ का एलान
          3. पालहार योजना में पेंशन राशि 1500 से बढ़ाकर 2500 की गई
          4. मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का बजट 2 हजार करोड़ से बढाकर 5000 करोड़ किया
          5. अगले 2 साल में 20 हजार किसानों को 400 करोड़ का अनुदान
          6. राजस्थान में संरक्षित खेती मिशन शुरू होगा।
          7. ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस में खेती के लिए किसानों को 25 फीसदी ज्यादा अनुदान मिलेगा।
          8. राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन शुरू होगा। 35 हजार किसानों को खेतों की तारबंदी के लिए अनुदान मिलेगा।
          9. जोधपुर में बाजरे का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा।
         10. राजस्थान ऑर्गेनिक फार्मिंग मिशन शुरू होगा।
         11. मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का बजट 2 हजार करोड़ से बढाकर 5000 करोड़ किया।
         12. सभी जिलों में किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली अनुदान मिलेगा।
         13.  5 लाख नए किसानों को फसली कर्ज दिए जाएंगे।
         14. 20 हजार करोड़ के सहकारी फसली कर्ज बांटे जाएंगे।
         15.  राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन शुरू होगा

शायरी सुनाते हुए गहलोत ने पढ़ा बजट भाषण
दरअसल, सीएम गहलोत ने अपने बजट भाषण की शुरुआत में शायरी सुनाते हुए कहा कि 'न पूछो मेरी मंजिल कहां है, अभी तो सफर का इरादा किया है। ना हारूंगा हौसला उम्र भर, ये मैंने किसी से नहीं खुद से वादा किया है''।  सदन में मुख्यमंत्री के बजट भाषण का भाजपा विरोध कर रही है। विधायक रीट को लेकर तख्ती लेकर सदन में प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Share this article
click me!