राजस्थान के उदयपुर में द बर्निंग बस: नींद में थीं 50 सवारियां, तभी चलती बस में लगी भीषण आग, चीखते हुए कूदे लोग

Published : May 10, 2022, 02:46 PM ISTUpdated : May 10, 2022, 02:50 PM IST
राजस्थान के उदयपुर में द बर्निंग बस: नींद में थीं 50 सवारियां, तभी चलती बस में लगी भीषण आग, चीखते हुए कूदे लोग

सार

नेपाल से सवारी ले कर आ रही बस में स्टैंड पर पहुचने से पहले आग लग गई। फायर इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में बस धू-धूकर जलने लगी। राहत की बात यह है कि किसी की भी जान नहीं गई है। समय रहते सारे यात्री उतर गए थे कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई है।

जयपुर. नेपाल से चलकर उदयपुर आ रही एक बस में आज सवेरे भयकंर आग लग गई। जिस बस में आग लगी थी उस बस में पचास सवारियां मौजूद थीं। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और उसके बाद पूरी की पूरी बस कुछ ही देर में कबाड़ बन गई। बस में सवार यात्रियों को जब आग की तपिश महसूस हुई तो चीख पुकार मच गई। स्लीपर कोच बस के चालक ने बस को सड़क किनारे रोका और उसके बाद  उसमें सवार लोग तेजी से बस से कूदने लगे। सुकून की बात यह  रही कि कुछ  ही सवारियों को मामूली चोटें आई। सही समय पर बस को रोक लिया गया नहीं तो बेहद ही भयंकर परिणाम आ सकते थे। 

इंजन के नजदीक से निकली चिंगारी,  केबिन में फैली आग
मौके पर पहुंची सुखेर थाना पुलिस ने बताया कि अंबेरी पुलिया के नजदीक से होकर बस गुजर रही थी। बस कुछ ही देरी में बस स्टैंड पर आने वाली थी। लेकिन इससे पहले हादसा हो गया। पशुपति टूर एवं ट्रैवल्स की बस नेपाल से सवारियां लेकर उदयपुर आ रही थी। स्लीपर कोच बस सवेरे आठ बजे तक उदयपुर पहुंचने वाली थी। बस में मौजूद लोगों  में से अधिकतर नींद में थे। बस के इंजन के पास से चिंगारी उठी और धीरे धीरे आग लगने लगी। आग लगने के बाद चालक ने बस रोकी। बस में सवार युवक तो खिड़कियों से कूद गए और अन्य सवारियों को बस के दरवाजों से बाहर निकाला गया। चालक और परिचालक भी सही समय पर नीचे उतर गए। बाद में दो दमकलों की मदद से आग को काबू किया गया। जब तक बस जलकर नष्ट हो चुकी  थी।
 

इसे भी पढ़े- राजस्थान के बारां में दर्दनाक हादसाः आग का ज्वाला बन गई कार, डेढ़ साल के मासूम सहित 2 जिंदा जले

राजस्थान में दबंगों का कारनामाः एक के बाद एक किए 2 मर्डर, हत्या कर घर के बाहर फेंक दी लाश, वजह छोटी सी

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट