ये कैसी मां: जो 5 बेटियों को मार कर खुद भी मर गई, एक साथ इस हाल में 6 लाशें देख इलाके के लोग भी डर गए

Published : Dec 05, 2021, 11:55 AM ISTUpdated : Dec 05, 2021, 12:20 PM IST
ये कैसी मां: जो 5 बेटियों को मार कर खुद भी मर गई, एक साथ इस हाल में 6 लाशें देख इलाके के लोग भी डर गए

सार

राजस्थान के कोटा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक मां ने अपनी 5 बेटियों को साथ लेकर कुएं में छलांग लगा दी। कूदने के कुछ देर बाद ही सभी की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

कोटा. राजस्थान के कोटा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक मां ने अपनी 5 बेटियों को साथ लेकर कुएं में छलांग लगा दी। कूदने के कुछ देर बाद ही सभी की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों मामले की सूचना देकर पुलिस को बुलाया और फिर पांचों के शव निकाले गए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं मृतक महिला के पति से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

मां ने अपने साथ 5 मासूम बेटियों को भी मार डाला
दरअसल, यह खौफनाक मंजर कोटा के रामगंजमंडी क्षेत्र के चेचट थाना के कालियाखेड़ी गांव में रविवार सुबह देखने को मिला है। जहां शिवलाल की पत्नी बादाम देवी आत्महत्या करने के इरादे से अपनी पांच बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। मासूम बेटियों में  14 साल की सावित्री, 8 साल की अंजलि, 6 साल की काजल, 4 साल की गुंजन और 1 साल की मासूम अर्चना शामिल है। बताया जा रहा है कि महिला ने यह खौफनाक कदम शनिवार देर रात उठाया होगा। 

इस वजह से महिला ने दी अपनी जान
शुरूआती जानकारी जो बात सामने आई है उसके मुताबिक, महिला अपने पति से परेशान थी, जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। रोज-रोज की लड़ाई से तंग आकर महिला ने अपनी बच्चियों के साथ जान दे दी। सिर्फ उसके14 वर्षीय गायत्री और 7 वर्षीय पूनम जिंदा बचे हैं। क्योंकि वह घटना के वक्त घर से बाहर थे। शायद इस लिए वो जिंदा बच गए।

पति के बाहर जाते ही पत्नी ने उठाया ये कदम
पुलिस पूछताछ में महिला के पति शिवलाल ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे वह घर से बाहर था। शाम तक नहीं लौटा था। रात को जब देर रात घर आया तो वह घर पर नहीं थी। मैंने सोचा कि वह किसी रिश्तेदार के यहं पर गई होगी। लेकिन सुबह गांव के लोगों ने जब कुएं में बच्चों के साथ उसके शव तैरते देखे तब मुझे पता चला। वहीं मामले की जांच कर रहे रामगंज मंडी डिप्टी एसपी प्रवीण नायक ने बताया कि बहुत ही दुखद घटना है। इस मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच झगड़े की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें-शादी करने से प्रेमी ने किया इनकार तो बोली प्रेमिका- 'तीन दिन में नहीं की शादी तो जेल जाने को रहे तैयार'

 

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में Corona से दहशत: लगाया गया कर्फ्यू, दूध और दवा की दुकानें भी बंद..तैनात पुलिस

मध्य प्रदेश में 49 बच्चों ने खाया जहरीला फल, स्कूल और प्रशासन में मचा हड़कंप..अस्पताल में भर्ती सभी बच्चे...

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट