देवा गुर्जर हत्याकांड मामला,मुख्य आरोपी भैरु गुर्जर की कोर्ट में पेशी, आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

एसआईटी , कोटा ग्रामीण और चित्तौड़ पुलिस कर रही थी कई दिनों से तलाश कर रही थी।पुलिस ने कुछ दिन पहले भैरु गुर्जर पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था ।  

Sanjay Chaturvedi | Published : May 5, 2022 9:24 AM IST / Updated: May 06 2022, 03:05 PM IST

जयपुर. राजस्थान के सबसे चर्चित देवा गुर्जर हत्याकांड के मुख्य आरोपी दैवा गुर्जर को पुलिस द्वारा  आज कोर्ट ले जाया गया । जहां  मुख्य आरोपी की आज कोर्ट में पेशी थी वहां से उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी को कोटा के ग्रामीण क्षेत्र से अरेस्ट किया गया था। उसकी तलाश के लिए एक महीने से कोटा और चित्तौडगढ़ की पुलिस छापेमारी कर रही थीं। शहर से लेकर जंगलों तक उसकी तलाश की जा रही थी। आखिर आज सवेरे पुलिस ने उसे दबोच लिया। कुछ दिन पहले ही उस पर पांच हजार रुपए का इनाम राजस्थान पुलिस ने रखा था। इस हत्याकांड के बाद से अब तक पुलिस बीस से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

इस विवाद के चलते गई थी देवा की जान
पुलिस ने बताया कि भैरु गुर्जर कोटा के चेचट थाना इलाके में स्थित खेड़ारुदा गांव का रहने वाला है।देवा को करीब छह सप्ताह पहले आरोपी ने धमकी दी थी। विवाद रावतभाटा प्लांट पर लेबर लगाने को हुआ था। देवा से  भैरू ने दस लाख रुपए मांगे थे। नहीं तो जान से  मार डालने की धमकी दी थी।  26 मार्च को उसके खिलाफ देवा ने कोटा के आरकेपुरम थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने भैरु के खिलाफ शिकायत ली लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की थी। इसे सिर्फ परिवाद में ही रखा गया था और इसकी जांच तक शुरु नहीं की गई थी। पूरा विवाद लेबर और दस लाख रुपए को लेकर था। इस परिवार के चंद दिन बाद ही देवा की निर्मम हत्या कर दी गई थी। चित्तौडगढ़ में एक सैलून पर उसे मार दिया गया था। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने बीस से भी ज्यादा लोगों को पकड़ा था। मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। 

Latest Videos

चित्तौड़गढ़ पुलिस ने रखा था पांच हजार का इनाम 
देवा की हत्या के आरोप में पकडे़ गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चला था कि इस मर्डर केस का मुख्य आरोपी भैरू गुर्जर है। उसके बाद पुलिस ने भैरू पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया था। उसकी सम्पत्ति की जानकारी जुटाना और उसके परिवार को पूछताछ के लिए बुलाना शुरु कर दिया था। उसके बाद कुछ दिन पहले भैरु पर पांच हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने यह इनाम जारी किया था। उसकी तलाश में कोटा ग्रामीण , चित्तौड़गढ पुलिस और एसआईटी लगी हुई थी। आखिर पुलिस के प्रयास के कारण उसे पकड़ ही लिया गया।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts