प्यार के जाल में फंसाकर 1 साल में बर्बाद कर दिया परिवार, 3 बहन और 1 बेटी से एक ही दरिंदे ने किया रेप

Published : Jan 25, 2021, 03:07 PM ISTUpdated : Jan 25, 2021, 03:42 PM IST
प्यार के जाल में फंसाकर 1 साल में बर्बाद कर दिया परिवार, 3 बहन और 1 बेटी से एक ही दरिंदे ने किया रेप

सार

 हैवानियत का यह मामला दौसा का है। यहां चार महिलाओं के साथ एक ढाबा चलाने वाले ने बलात्कार किया। आरोपी अपने झूठे प्यार के जाल में चारों महिलाओं को फंसाकर अलग-अलग 1 साल से बलात्कार की वारदात को अंजाम दे रहा था और वह उसकी चाल समझ नहीं पाईं।  

दौसा (राजस्थान). देश में तमाम कड़े कानून बनने के बाद भी महिलाओं के साथ अपराध कम होने की जगह बढ़ते चले जा रहे हैं। राजस्थान के दौसा में एक ऐसा चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर एक नहीं बल्कि चार-चार महिलाओं के साथ रेप करने का केस दर्ज हुआ है। वहीं इस सब में हैरानी की बात यह है कि यह सभी महिलाएं एक ही परिवार की बताई जाती हैं।

चार बहनों एक बेटी के साथ करता था बलात्कार
दरअसल, हैवानियत का यह मामला दौसा का है। यहां सूर्य मंदिर के पीछे रहने वाली चार महिलाओं के साथ एक ढाबा चलाने वाले विष्णु गुर्जर नाम के युवक ने बलात्कार किया है। आरोपी अपने झूठे प्यार के जाल में चारों महिलाओं को फंसाकर अलग-अलग 1 साल से बलात्कार की वारदात को अंजाम दे रहा था।

ऐसे सामने आया पूरा मामला
जब बड़ी बहन को पता चला कि आरोपी उसके साथ-साथ उसकी छोटी बहनों और बेटी पर भी गंदी नजर डाल रहा है तो पीड़िता ने  महिला थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। जिसके बाद महिला की दो छोटी बहने और बेटी ने भी हिम्मत की और बताया कि विष्णु उनके साथ भी एक साल से रेप कर रहा है।

चार दिन में सामने आए चारों के रेप के मामले
बता दें कि आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ 21 जनवरी को महिला ने सबसे पहले रेप का केस दर्ज करवाया था। वहीं इसी दिन पीड़िता की एक नाबालिग बहन ने भी केस दर्ज करवाया। उसके दो दिन बाद 23 जनवरी को महिला की तीसरी बहन ने शिकायत करवाई। जबकि 24 जनवरी महिला की बेटी ने अपने साथ हुए बलात्कार की बात पुलिस को बताई।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल