शादी के कुछ दिन बाद ही दूल्हे ने अपनी दुल्हन की हत्या, पुलिस से बोला-मेरे एग्रीमेंट में लिखी थी ये बात!

Published : Nov 18, 2021, 03:19 PM ISTUpdated : Nov 18, 2021, 03:23 PM IST
शादी के कुछ दिन बाद ही दूल्हे ने अपनी दुल्हन की हत्या, पुलिस से बोला-मेरे एग्रीमेंट में लिखी थी ये बात!

सार

दोनों की शादी चार महीने पहले जुलाई में हुई थी। बता दें कि दोनों का यह दूसरा विवाह था। पति को उसकी पहली पत्नी छोड़ चुकी थी तो वहीं महिला को भी उसका पहला पति छोड़ चुका था। इसके बाद दोनों ने विवाह किया किया और दूसरी शादी की बात अपने एग्रीमेंट लिखी थी।

कोटा. राजस्थान (Rajasthan News) से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी शादी के चार महीने बाद ही दुल्हन की हत्या कर डाली। इसके बाद मायके वालों को फोनकर कहा कि तुम्हारी बेटी ने आत्महत्या कर ली है, उसका शव ले जाओ। हालांकि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया और बीवी की हत्या करने की वजह भी सामने आ गई है।

एग्रीमेंट में लिखी थी ये खास बात
दरअसल, यह घटना कोटा जिले के इटावा थाने क्षेत्र की है। जहां आरोपी पति कुलदीप ने अपनी पत्नी पिस्ता बाई की हत्या की। दोनों की शादी चार महीने पहले जुलाई में हुई थी। बता दें कि दोनों का यह दूसरा विवाह था। पति को उसकी पहली पत्नी छोड़ चुकी थी तो वहीं महिला को भी उसका पहला पति छोड़ चुका था। इसके बाद दोनों ने विवाह किया किया और दूसरी शादी की बात अपने एग्रीमेंट लिखी थी।

आधी रात को पत्नी को यूं दी दर्दनाक मौत
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला को शादी में उसके मायके वालों ने कुछ गहने दिए थे। जिन्हें वह अपने पिता के ही घर छोड़कर आ गई थी। पति इसी बात पर उससे विवाद करता था। इतना ही नहीं उसके साथ गहनों को लेकर मारपीट भी करता। मगंलवार रात करीब 12 बजे दोनों के बीच विवाद  हुआ और आरोपी ने गुस्सा होकर पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी ने इस बात का फायदा उठाकर की हत्या
बता दें कि घटना के वक्त आरोपी और मृतका के अलावा घर पर कोई नहीं था। कुलदीप के पिता खेत पर गए हुए थे। मां पीहर में थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद मायके वालों और पुलिस को कहा कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। लेकिन  मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ग्रेजुएट थी। वो आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती। वहीं पुलिस को महिला के गले में रस्सी और पीट पर पिटाई के निशान मिले। जिसके बाद आरोपी का सारा गुनाह सामने आ गया।

यह भी पढ़ें-Rajasthan: 52 साल के BJP MLA पर 38 साल की महिला ने 2 साल तक रेप करने का लगाया आरोप

 

प्यार की सजा! ​​​​​​55 साल के पिता ने 25 की बेटी से किया रेप-फिर मर्डर, बोला-तूने जो किया, वही तुझे देता हूं

पिता ने भी नहीं बचाया, बेटी के साथ 400 लोगों ने किया बलात्कार, ऐसी है 16 साल की लड़की की दर्दनाक कहानी

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट