Rajasthan: 52 साल के BJP MLA पर 38 साल की महिला ने 2 साल तक रेप करने का लगाया आरोप

भाजपा विधायक प्रताप लाल भील (BJP MLA Pratap Lal Bhil) के खिलाफ 10 महीने में दूसरी बार दुष्कर्म (Rape), शादी और नौकरी का झांसा (cheating marriage and job) देने का मामला दर्ज किया गया है। प्रताप राजस्थान (Rajasthan) के गोगुंडा क्षेत्र से विधायक (Gogunda MLA) हैं। उन पर अंबामाता थाना क्षेत्र में एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। इससे पहले फरवरी में भील पर एक रेप का केस दर्ज किया गया था।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 18, 2021 9:37 AM IST / Updated: Nov 18 2021, 03:14 PM IST

उदयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां अंबामाता थाना क्षेत्र में एक महिला ने 52 साल के बीजेपी विधायक प्रताप लाल भील  (BJP MLA Pratap Lal Bhil) के खिलाफ दुष्कर्म (Rape) का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है विधायक शादी और नौकरी का झांसा  (cheating marriage and job) देकर करीब 2 साल से उसका यौन शोषण कर रहे हैं। गोगुंदा से विधायक (Gogunda MLA) प्रताप भील के खिलाफ 10 महीने में दूसरी बार दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। दोनों ही मामलों में विधायक ने कथित तौर पर महिलाओं को नौकरी देने का वादा करने के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। 

38 साल की पीड़ित महिला ने अंबामाता के पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया और आरोप लगाया कि प्रताप भील ने नौकरी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। भील ने शादी का झांसा देकर भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।  मामला सामने आने के बाद बुधवार देर रात पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और उसका मेडिकल भी करवाया। अंबामाता थाने में विधायक के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। फिलहाल, ये मामला सीआईडी सीबी को दिया गया है। एएसपी अंजना सुखवाल इस केस की जांच कर रही हैं।

रोजगार का आश्वासन देकर भरोसा जीता
पीड़िता के अनुसार, 2 साल पहले वह रोजगार की तलाश में थी। इस संबंध में वह गोगुंदा विधायक प्रताप के संपर्क में आई थी। प्रताप ने उसे रोजगार का आश्वासन देकर मेलजोल बढ़ाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में विधायक जान से मारने की धमकियां देकर शारारिक संबंध बनाने को मजबूर करते रहे। पीड़िता का कहना था कि विधायक ने उसे वल्लभनगर उपचुनाव होने के बाद शादी करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद 14 अक्टूबर 2021 को घर से अगवा करके ले गए और कुछ भी बोलने पर जान से मारने की धमकी देकर वापस घर छोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम में विधायक का पीए और ड्राइवर भी साथ रहे। महिला का कहना है कि हाल ही में वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव के बाद विधायक ने उससे किनारा करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर वह कानून की मदद लेने के लिए पुलिस के पास पहुंची।

प्रेम विवाह कर पीड़िता आई थी उदयपुर
पुलिस का कहना है कि महिला मूलत: मुंबई की रहने वाली है। करीब 20 साल पहले उसने लव मैरिज की थी। उदयपुर के भुवाणा का रहने वाला एक युवक मुंबई में ठेकेदारी करता था। एक ही बिल्डिंग में रहने के दौरान युवक उससे लव मैरिज कर उदयपुर लेकर आया। करीब 8 साल तक दोनों साथ रहे। इसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया। पीड़ित महिला के 20 साल और 10 साल के 2 बेटे हैं, जिनके साथ वह अकेली किराए के घर में रहती है।

10 महीने पहले सुखेर में एमएलए पर केस दर्ज हुआ था
चौंकाने वाली बात ये भी है कि 10 महीने पहले सुखेर में विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का एक केस दर्ज किया गया था। इस मामले में सीआईडी जांच चल रही है। मामले में महिला ने पुलिस को बताया था कि प्रताप भील ने उससे मिलने के बाद नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसके बाद विधायक लगातार महिला को फोन करते रहे। महिला का कहना था कि विधायक ने उदयपुर के सुखेर स्थित एक फ्लैट और नीमच में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके कुछ दिनों बाद विधायक शादी से मुकर गए। वह मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए आईजी सत्यवीर सिंह के सामने पेश हुई। जांच में यह बात भी सामने आई है कि शिकायतकर्ता महिला पहले से शादीशुदा है।

प्यार की सजा! ​​​​​​55 साल के पिता ने 25 की बेटी से किया रेप-फिर मर्डर, बोला-तूने जो किया, वही तुझे देता हूं

पिता ने भी नहीं बचाया, बेटी के साथ 400 लोगों ने किया बलात्कार, ऐसी है 16 साल की लड़की की दर्दनाक कहानी

Shocking News: झांसी में 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, शव घर की अलमारी में बंद मिला

Read more Articles on
Share this article
click me!