हसीन जिंदगी का दुखद अंत: 5 माह पहले बने दूल्हा-दुल्हन, ठीक से एक-दूजे को जाना भी नहीं और साथ कर ली आत्महत्या

 हैरानी की बात यह है कि 5 महीने पहले ही दोनों शादी की हुई थी। हालांकि आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 12, 2021 10:48 AM IST

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पति-पत्नी अपनी जिंदगी से इतना निराश हो गए कि उन्होंने एक साथ आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि 5 महीने पहले ही दोनों शादी की हुई थी। हालांकि आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

अलग-अलग कमरे में मिले दोनों के शव
दरअसल, यह दुखद घटना भीलवाड़ा जिले के बीगोद कस्बे की है। जहां किराना व्यापारी दीपक नागौरी (32) व उसकी पत्नी कविता नागौरी (25) के शव रविवार सुबह अलग-अलग कमरे में मिले। यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। देर रात को ही पुलिस को इस बारे में पता चल गया था। लेकिन रात अधिक होने के कारण शव फंदे से नहीं उतारे। सिर्फ घर को लॉक कर दिया था, सुबह ग्रामीणों व परिजनों की मौजूदगी में दोनों के शव फंदे से नीचे उतारे गए।

Latest Videos

पहली पत्नी ने भी किया था ऐसे ही सुसाइड
बता दें कि मृतक दीपक नागौरी ने 5 महीने पहले दूसरी शादी की थी। मृतक महिला उसकी दूसरी पत्नी है। युवक को पहली पत्नी से दो बेटिया हैं। उसने आत्महत्या करने से पहले ही अपनी दोनों बेटियों को दादा-दादी के घर भेज दिया था। बताया जाता है कि उसकी पहली पत्नी ने भी इसी तरह आत्महत्या की थी। 

सामने आ रही कुछ दूसरी ही कहानी
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दीपक आत्महत्या नहीं कर सकता है। क्योंकि उसकी दुकान और अन्य काम अच्छे चल रहे थे। उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। अभी ठीक से वह अपनी दूसरी पत्नी को जान भी नहीं सका था, दंपत्ति इस विवाह से खुश थे। दोनों के बीच कोई विवाद की बात भी सामने नहीं आई है। मृतक महिला कविता के परिजनों ने इस घटना पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि बेटी दमाद की हत्या के बाद उन्हें अलग अलग कमरे में लटकाया गया है। वह सुसाइड नहीं कर सकते हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024