राजस्थान में पुलिस का शर्मनाक कांड: SHO ने फरियादी महिला से किया रेप, फिर एक स्टांप पर पीड़िता को बनाया पत्नी

Published : Jan 11, 2022, 03:22 PM ISTUpdated : Jan 11, 2022, 03:29 PM IST
राजस्थान में पुलिस का शर्मनाक कांड: SHO ने फरियादी महिला से किया रेप, फिर एक स्टांप पर पीड़िता को बनाया पत्नी

सार

वर्दी को दागदार करने वाला यह मामला कोटा संभाग के झालावाड़ महिला पुलिस थाने का है। जहां थाने के थानाप्रभारी विजय सिंह चौधरी ही महिला की इज्जत लूटने का मामला दर्ज हुआ है। मामले को गंभरीता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं।

कोटा. राजस्थान में आए दिन पुलिस की खाकी वर्दी को शर्मसार कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। जिसके चलते प्रदेश के पूरा पुलिस विभाग को शर्मिंदा होना पड़ता है। अब फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में थानाप्रभारी पर के खिलाफ रेप करने का मामला दर्ज कराया है।

एसपी ने पुलिस अधिकारी को किया लाइन हाजिर
दरअसल, वर्दी को दागदार करने वाला यह मामला कोटा संभाग के झालावाड़ महिला पुलिस थाने का है। जहां थाने के थानाप्रभारी विजय सिंह चौधरी ही महिला की इज्जत लूटने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने कोटा के विज्ञाननगर थाने में आरोपी पुलिसवाले के खिलाप शिकायत दर्ज करवाई है। मामला दर्ज होते ही झालावाड़ पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं।

मदद के बहाने करता रहा रेप
43 वर्षीय महिला पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वो ब्याज पर पैसा देने का काम करती है। 2014 में महिला ने किसी 7 लाख रुपए उधार दिए थे। लेकिन बज वह यह पैसे वापस नहीं मिले तो उसने इसकी विज्ञाननगर थाने में जाकरी की। इस दौरान थाने में पुलिस उपनिरीक्षक विजय सिंह चौधरी से मिली। थाना प्रभारी ने पैसे दिलवाने के लिए 26 हजार रुपए महीने के हिसाब से 17 महीने की किश्त बंधवा कर मेरी मदद की। इसी के चलते वह आए दिन पुलिस अधिकारी के पास उनके घर जाने लगी। लेकिन जब नजदीकियां बढ़ीं तो एक दिन  विजय सिंह ने मदद के बहाने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

500 रुपए के एक स्टांप पर पीड़िता को बना दिया पत्नी
बता दें कि इसी दौरान पीड़ित महिला के पति की कोरोना की दूसरी लहर में मौत हो गई। बस इसी बात का फायदा उठाकर और  शादी का झांसा देकर पुलिस प्रभारी शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने शिकायत में आगे बताया है कि आरोपी ने वकील की मदद से उसे 500 रुपए के एक स्टांप भी दी जिसमें उसे पत्नी का दर्जा देने और साथ निभाने की बात लिखी।पीड़िता ने बताया कि जब पुलिस के परिवार के लोगों को इस बारे में पता चला तो विजय सिंह की पत्नी और बेटे ने मेरे घर आकर मारपीट की। 

यह भी पढ़ें-झारखंड में थाना प्रभारी ने अपने ही थाने में किया सुसाइड, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप..जानिए पूरा मामला

इसे भी पढ़ें-दिलदहला देने वाली घटना: पिता ने 10 साल के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद सुसाइड कर लिया

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश