हैरान करने वाली यह घटना झारखंड के पलामू जिला के नावा बाजार थाने की है। जहां थाने के प्रभारी रह चुके लालजी यादव ने अपने कमरे में ही फंदे से लटक कर जान दे दी। इस घटना के बाद से पूरे जिला प्रशसान और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं थाना प्रभारी की मौत के बाद लोगों में जमकर आक्रोश है।

पलामू. झारखंड के पलामू से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले के एक थाना प्रभारी लालजी यादव ने अपने ही थाने में आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे जिला प्रशसान और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं थाना प्रभारी की मौत के बाद लोगों में जमकर आक्रोश है। उन्होंने सड़क जाम कर दिया है। पुलिस ने उनके शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद 100 उनके परिजन को सौंप दिया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीनियर अधिकारियों कार्रवाई से दुखी था दरोगा
दरअसल, हैरान करने वाली यह घटना पलामू जिला के नावा बाजार थाने की है। जहां थाने के प्रभारी रह चुके लालजी यादव ने सोमवार देर रात अपने कमरे में ही फंदे से लटक कर जान दे दी। हालांकि अभी अत्हमहत्या के कारणों की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन बताया जाता है कि मृतक पुलिस अफसर अपने विभाग के सीनियर अधिकारियों की कार्रवाई से दुखी था।

एक सप्ताह पहले किया था संस्पेंड
बता दें कि एक सप्ताह पहले दरोगा लालजी यादव SP चंदन कुमार सिन्हा ने सस्पेंड किया था। बताया जाता है कि लालजी यादव पर डीटीओ से अभद्र व्यवहार और वरीय अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन का आरोप था। एसपी को लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया था। 

प्रभार देने गए थे रांची और लौटते ही लगा ली फांसी
निलंबित होने के बाद दरोगा लालजी यादव रांची के बुढ़मू थाने में मालखाना का प्रभार देने गए थे । वहां से वापस लौटने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पलामू के पुलिस अधीक्षक के अंतिम कुमार सिन्हा मंगलवार सुबह नावा बाजार थाना के लिए रवाना हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें-मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला.. फ्लाइट के पास खड़े एयरक्राफ्ट टग में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

इसे भी पढ़ें-बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की, बोली- घर छोड़कर आई हूं, आज ही शादी करो, वरना...