उजड़ गया परिवार: पत्थर दिल मां ने 3 बच्चों को गोद में लेकर लगाया मौत को गले, पति का बदला मासूमों से लिया

राजस्थान के सवाई माधोपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पत्नी ने अपने पति से विवाद के बाद तीनों को लेकर कुएं में छलांग लगा दी। इस हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 23, 2021 1:10 PM IST

सवाई माधोपुर. राजस्थान के सवाई माधोपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पत्नी ने अपने पति से विवाद के बाद तीनों को लेकर कुएं में छलांग लगा दी। इस हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। तब तक परिजनों ने उनको बाहर निकाला जब तक वह दम तोड़ चुके थे।

मासूमों का चेहरा देख नहीं पिघला मां का दिल
दरअसल, यह हादसा बुधवार देर रात को सवाई माधोपुर के बनोठा गांव में हुई। जहां सफेदी बाई (32) अपने पति रामखिलाड़ी से विवाद के बाद तीनों बच्चों बेटे अजय (9), बेटी गौरी (4) और डेढ़ साल की बच्ची अनुष्का को साथ लेकर मौत को गले लगा लिया। मामले की जानकारी लगते ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया। फिर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चारों शवों को कुएं से बाहर निकाले।

Latest Videos

पति के जाते ही पत्नी ने चुनी दर्दनाक मौत
पुलिस जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी में घटना से पहले किसी बात को लेकर घरेलु विवाद हुआ था। जिसके युवक अपने पिता के साथ खेत पर काम करने के लिए चला गया। इसी बीच कुछ देर बाद महिला बच्चों को लेकर कुएं के पास पहुंची और मौत को गले लगा लिया। परिजन जब रात को घर लौटे तो महिला का कहीं कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि वह कुएं में कूद गई है।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्रः 14 साल की लड़की से 30 लोगों ने 9 महीने तक किया गैंगरेप, बॉयफ्रेंड ने शुरू किया बर्बादी का खेल

यह भी पढ़ें-हरियाणा में बड़ा हादसा: छोटे बच्चों की क्लास के दौरान स्कूल की छत गिरी, मलबे में दबे 25 छात्र-छात्राएं

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा