महाराष्ट्र में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मुंबई के ठाणे इलाके से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। 14 साल की लड़की के साथ 30 लोगों ने 9 महीने तक गैंगरेप किया।

मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के ठाणे इलाके में 14 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ 30 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप और अपहरण का मामला दर्ज करके गिरफ्तारियां शुरू कर दी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

8 महीने तक अलग-अलग जगह ले जाकर की दरिंदगी
घटना ठाणे के डोंबिवली के भोपर इलाके में हुई। पीड़िता को 9 महीने तक 30 लोगों ने अलग-अलग जगह ले जाकर घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अभी तक 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य 4 लोगों की तलाश जारी है। इसमें दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

बॉयफ्रेंड ने शुरू किया जिंदगी बर्बाद करने का खेल
पीड़िता के मुताबिक, घटना की शुरूआत 8 महीने पहले जनवरी 2021 में हुई थी। बॉयफ्रेंड ने उसके साथ रेप किया और इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखाया। फिर सभी आरोपियों ने लड़की को बदनाम करने और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। फिर आए दिन पीड़िता के साथ दरिंदे रेप करने लगे।

बदनामी की खातिर सब सहती रही पीड़िता
परिवार की बदनामी के डर से पीड़िता सब चुपचाप सहन करती रही, लेकिन 22 सिंतबर को हिम्मत करके उसने पूरी आपबीती परिवार को सुनाई। इसके बाद लड़की के परिवार ने मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 4 ग्रुप में पुलिस का दस्ता बनाया। खबर मिलने तक 26 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें
मुंबई की निर्भया की मौत: दरिंदे ने प्राइवेट पार्ट पर मारी थी रॉड, ट्विटर यूजर्स ने पूछा- हाथरस लॉबी चुप क्यों?
मुंबई साकीनाका में महिला की हत्या के मामले में चौकाने वाला खुलासा, पुलिस व STF कर रही थी पड़ताल