राजस्थान में अब रक्षक ही भक्षक: DSP ने महिला कांस्टेबल से किया रेप, मथुरा में ले जाकर की हैवानियत..

Published : Dec 02, 2021, 03:54 PM ISTUpdated : Dec 02, 2021, 06:49 PM IST
राजस्थान में अब रक्षक ही भक्षक: DSP ने महिला कांस्टेबल से किया रेप, मथुरा में ले जाकर की हैवानियत..

सार

राजस्थान में महिलाओं के साथ अब  रक्षक ही भक्षक बनने लगे हैं। क्योंकि अब जो मामला सामने आया है उससे प्रदेश का पूरा पुलिस विभाग शर्मसार हो गया है। एक महिला कांस्टेबल का डीएसपी ने अपने एक साथ के साथ गैंगरेप किया है।

कोटा. राजस्थान में आए दिन महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। अब तो यहां आलम ये हो गया है कि रक्षक ही भक्षक बनने लगे हैं। क्योंकि अब जो मामला सामने आया है उससे प्रदेश की पूरा पुलिस विभाग शर्मसार हो गया है। कोटा जिले में एक महिला कांस्टेबल ने पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और पूर्व सरपंच के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। बता दें कि आरोपी अफसर पर इससे पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। 2 महीने पहले ही उसे खराब आचरण के कारण निलंबित किया गया था।

डीएसपी ही निकला दरिंदा
दरअसल, लेडी सिपाही ने यह मामला कोटा जिले के बोरखेड़ा थाने में दर्ज कराया है। जहां पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि कोटा ग्रामीण क्षेत्र के निलंबित उपाधीक्षक विजय शंकर शर्मा और बद्री आर्य ने उसके साथ रेप किया है। दोनों उसे मथुरा और वृंदावन घुमाने का बोलकर ले गए और वहां ले जाकर उसके साथ हैवानियत की। सपी डॉ विकास पाठक ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जिसमें उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी लगे हुए हैं। 

रेप के बाद मांगी माफी और सुसाइड की धमकी भी दी
पीड़िता ने बताया कि 12 नवंबर को ट्रेन से मथुरा जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थी। जहां बद्री आर्य ने फोन किया। बद्री आर्य, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुलाया। वहां बद्री के साथ विजय शंकर शर्मा भी खड़े थे। विजय शंकर शर्मा डरा धमका कर उसे अपने साथ ट्रेन से मथुरा ले गए। स्टेशन पर स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी मिली। जिसमें बैठकर हम गांव जतीपुरा चले गए। परिक्रमा पूरी करने के बाद वहां से वृंदावन चले गए। वहां धर्मशाला में विजय शंकर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि इस वारदात के बाद विजय शंकर उसके घर आए और माफी मांगी। माफ नहीं करने पर सुसाइड करने तक की धमकी दी।

डीएसी पर पहले भी लग चुका है छेड़छाड़ का आरोप
 विजय शंकर के खिलाफ साल 2019 में बोरखेड़ा थाने मे छेड़छाड़ मामला दर्ज हुआ था। मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है। इससे पहले नयापुरा थाने में भी साल 2017 में एक मामला दर्ज हो चुका है। विजय शंकर शर्मा कोटा ग्रामीण में तैनात थे। ईटावा डिप्टी रहते हुए कुछ समय पहले ही उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहीं दूसरा बद्री आर्य आरोपी पूर्व सरपंच रह चुका है। बताया जा रहा है कि वो जिला परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। लेकिन इससे पहले उसने यह शर्मनाक काम कर दिया।

यह भी पढ़ें-बेटियां घर में ही सुरक्षित नहीं: Dholpur में पिता करता था 13 साल की बच्ची का यौन शोषण, प्रिंसिपल को बताई पीड़ा

दरिंदगी की हदें पार: 7 दिन बाद होनी थी शादी, रेप नहीं कर सका तो फोड़ी आंख, अश्लील वीडियो बना करता था ब्लैकमेल

Rajasthan: 52 साल के BJP MLA पर 38 साल की महिला ने 2 साल तक रेप करने का लगाया आरोप

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट