बड़ी शतिर है ये महिला: 3 थानों की मोस्ट वांटेड, अपने पति को भी नहीं छोड़ा...बार-बार बदलती है लोकेशन

Published : Oct 11, 2021, 05:19 PM ISTUpdated : Oct 11, 2021, 06:35 PM IST
बड़ी शतिर है ये महिला: 3 थानों की मोस्ट वांटेड, अपने पति को भी नहीं छोड़ा...बार-बार बदलती है लोकेशन

सार

 कोटा जिले की मोस्ट वांटेड इस महिला का नाम मीनाक्षी जैन उर्फ मीना अरोड़ा (41) है। जिसे राजस्थान पुलिस ने दिल्ली के अशोक नगर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।

कोटा (राजस्थान). कोटा पुलिस ने एक बेहद शातिर और धोखाधड़ी के कई मामलों में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। वह पिछले दो सालों से फरार चल रही थी। जिसे पकड़ने के लिए तीन थानों की पुलिस लगी हुई थी। महिला तीनों ही थानों की टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल थी। इतना ही नहीं उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने इनाम भी रखा था।

कोटा पुलिस ने दिल्ली से महिला को किया गिरफ्तार
दरअसल, कोटा जिले की मोस्ट वांटेड इस महिला का नाम मीनाक्षी जैन उर्फ मीना अरोड़ा (41) है। जिसे राजस्थान पुलिस ने दिल्ली के अशोक नगर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। धोखाधड़ी में तो वह इतनी शातिर है कि उसने अपने पूर्व पति के माकान को हड़पने के लिए फर्जी तरीके से कागजात तक बना लिए थे।

शादी भी हो गई, बेटा भी..फिर भी पति को लगा दी चपत
आरोपी महिला के पूर्व पति  मुकेश अरोड़ा ने 2019 में महिला की शिकायत जवाहर नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने कहा था कि मीना अरोड़ा से उसकी शादी 1999 में हुई थी। बाद में एक बेटा भी हुआ, लेकिन कुछ समय बाद वो आए दिन विवाद करने लगी। जिसके चलते दोनों का तलाक हो गया। फिर उसने दिल्ली के एक युवक को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ विवाह कर लिया।

इसे भी पढ़ें-11वीं के छात्र ने किया सुसाइड: लिखा- सिर्फ सिंगर अरिजीत सिंह पूरी कर सकते हैं मेरी अंतिम इच्छा

बार-बार बदल लेती थी अपनी लोकेशन
पीड़ित युवक ने बताया कि कुछ समय बाद महिला अपने दूसरे बेटे को पढ़ाने के बहाने कोटा आई और मेरे पुराने घर में रहने लगी। इसी दौरान उसने उस मकान के  फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर मकान अपने नाम करवा लिया। उसके खिलाफ कोटा के ही अन्य की लोगों ने  धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद वह पुलिस से बचने के लिए फरार हो गई। अपना नंबर भी बदल लिया और दिल्ली का पता भी चेंज कर लिया। पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए बार बार लोकेशन बदलती रहती थी। उसके दूसरे पति का भी कहीं कोई पता नहीं चल सका। हालांकि पुलिस उसपर नजर बनाए हुई थी। मौका देखते ही उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें-शॉकिंग: वो दुल्हन बनने वाली थी, लेकिन पहले ही कर दिया कत्ल..सारी पसलियां निकालीं, गर्दन भी काट डाली..

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा