रणथंभौर के ओबराय होटल की महिला कर्मचारी से हैवानियत, जबरन शराब पिलाई...मारपीट की और फिर की दरिंदगी

राजस्थान की पर्यटन नगरी रणथंभौर में एक फेमस  होटल में साथ में  ही काम करने वाली महिला कर्मचारी से वहां के दो मेल स्टॉफ ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों को किया अरेस्ट

Sanjay Chaturvedi | Published : Jul 4, 2022 1:02 PM IST / Updated: Jul 04 2022, 06:41 PM IST

रणथंभौर. राजस्थान की  पर्यटन नगरी रणथंभौर में होटल में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। होटल में काम करने वाले 2 कर्मचारियों ने उसके साथ रेप किया। मामले में युवती ने रविवार को पुलिस में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। दरअसल रणथंभौर के ओबराय ग्रुप के फाइव स्टार होटल  में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने रविवार को अपने ही साथी कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट और गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज होते ही त्वरित कार्रवाई की। महिला सेल के एएसपी राकेश राजोरा और महिला थाना अधिकारी चंचल शर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने होटल में रहने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है।

यह था मामला 
युवती ने रिपोर्ट में बताया कि वह मूल रूप से पंजाब की रहने वाली है। पिछले महीने ही उसने होटल में काम करना शुरू किया। 30 जून की रात होटल में कोई पार्टी थी। इसी दौरान गेम के नाम पर साथी कर्मचारियों ने उस पर शराब पीने का दबाव बनाया। अभिषेक  और राहुल नाम के आरोपी कर्मचारियों ने उसे कमरे में बुलाया। जहां राहुल ने कहा कि अभिषेक उसे पसंद करता है। जब पीड़िता ने इसके लिए मना किया तो दोनों ने पहले तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके साथ रेप किया। डर के कारण वह कुछ नहीं बोली और उनसे बात करना भी बंद कर दिया। इसके बाद 2 जुलाई को होटल की क्लोजिंग पार्टी के दौरान वापस अभिषेक ने उसके साथ गाली-गलौज की। जिसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दी। मामले की जांच अधिकारी डॉक्टर कृष्णा सामरिया ने बताया कि फिलहाल मामले में दोनों आरोपियों अभिषेक  और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Latest Videos

यह भी पढ़े- लिव इन रिलेशन में थे, सगाई भी की, बाड़मेर पहुंची युवती तो लड़के ने बोली ये बात, लव स्टोरी में आया नया ट्विस्ट

Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
ईरान की कमर तोड़ देगा इजराइल का एक खतरनाक प्लान, कर देगा दाने-दाने का मोहताज । Iran । Israel