ऋचा चड्ढा की शादी के लिए बने राजस्थानी खास गहने, 200 साल पुरानी फर्म ने किए तैयार...सामने आईं तस्वीरें

Published : Sep 29, 2022, 03:58 PM ISTUpdated : Sep 29, 2022, 04:03 PM IST
ऋचा चड्ढा की शादी के लिए बने राजस्थानी खास गहने, 200 साल पुरानी फर्म ने किए तैयार...सामने आईं तस्वीरें

सार

बॉलीवुड एक्टर अली फजल जल्द ही ऋचा चड्ढा के साथ शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं  ऋचा चड्‌ढा अपनी वेडिंग के लिए राजस्थान की 200 साल पुरानी फर्म से ज्वेलरी बनवा रही हैं। जो एकदम खास होगी।

बीकानेर (राजस्थान). बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। शादी के लिए ऋचा चड्डा की ज्वेलरी राजस्थान के बीकानेर जिले में तैयार हुई है। नायाब हीरो से बनी यह ज्वेलरी बीकानेर के करीब 200 साल पुराने ज्वैलर परिवार ने तैयार की है। परिवार के दो सगे भाइयों ने इस पर करीब 3 महीने तक काम किया। अब 30 सितंबर को शादी में विशेषण के दौरान ऋचा चड्ढा यह पहने हुए नजर आएगी।

 200 साल पुरानी फर्म से ज्वेलरी बनवा रहीं ऋचा चड्डा
दरअसल, ऋचा चड्डा पिछले काफी दिनों से अपनी शादी की तैयारी में लगी हुई है। ऐसे में उन्हें पता चला कि बीकानेर में डायमंड जड़ाऊ और मीनाकारी के ज्वैलर है। जो यह ज्वेलरी तैयार करते हैं। ऐसे में ऋचा चड्डा के मैनेजर ने यहां खजांची ज्वेलर्स के दो सगे भाई मुदित और राहुल से कांटेक्ट किया। जिन्होंने करीब 30 मीटिंग कर अपनी ज्वेलरी के लिए डिजाइन फाइनल की है। हालांकि अभी तक ओरिजिनल ज्वेलरी की तस्वीर सामने नहीं आई है। लेकिन ज्वेलर्स ने कुछ तस्वीरें जारी की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि ऋचा चड्डा की ज्वेलरी कुछ इस टाइप की होगी। 

 राजस्थान कई स्टार की शादियों का गवाह रह चुका है
यह पहला मामला नहीं है जब राजस्थान किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्टर की शादी की तैयारियां कर रहा हो। इससे पहले भी राजस्थान कई बॉलीवुड एक्टर्स की शादियों का गवाह रह चुका है। दिसंबर 2021 में बॉलीवुड अभिनेता और विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी राजस्थान के रणथंभौर के एक दुर्ग ने हुई थी। जिसमें करीब 50 करोड रुपए से भी ज्यादा खर्च हुए थे।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल