राजस्थान में शादी का झांसा देकर 6 साल तक बनाए संबंध, फिर धमकाया- किसी को बताई तो बदनाम कर दूंगा

Published : May 29, 2022, 10:16 AM IST
राजस्थान में शादी का झांसा देकर 6 साल तक बनाए संबंध, फिर धमकाया- किसी को बताई तो बदनाम कर दूंगा

सार

पुलिस जब आरोपी को पकड़ने उसके घर पहुंची तो वह भाग निकला। उसे पहले ही पुलिस के आने की भनक लग गई थी। 22 दिनों तक वह छिपता रहा लेकिन आखिरकार पुलिस के हाथ लग गया। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

सीकर : राजस्थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) में एक युवक छह साल तक युवती को हवस का शिकार बनाता रहा। आरोपी ने शादी का झांसा देते हुए अलग-अलग जगहों पर उसका रेप किया। जब मन भर गया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे परेशान होकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और अपना दर्द बयां किया। शहर के उद्योग नगर पुलिस थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें उसने आरोपी पर छह साल तक रेप कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले की जांच की और 22 दिन बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

रेप कर बदनाम करने की धमकी
थाना अधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि पीड़ित युवती ने छह मई को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 30 साल के युवक सुनील कुमार ढाका पर आरोप लगाया कि उसने लंबे समय से पीड़िता को शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार संबंध बनाए। लेकिन जब पीड़िता ने उससे शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी के सामने मुंह खोला तो उसे बदनाम कर जान से मार देगा।

पुलिस केस की भनक लगी तो फरार
थानाधिकारी जांगिड़ ने बताया कि आरोपी युवक को युवती के पुलिस थाने पहुंचने की खबर लग गई थी। ऐसे में गिरफ्तारी के डर से वह घर छोड़कर भाग गया। पीड़िता की रिपोर्ट के बाद जब उसके मकान पर पुलिस पहुंची तो वह वहां नहीं मिला। जिसके बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी। शनिवार को पुलिसि को सूचना मिली कि वह घर वापस लौट आया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल उस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
इसे भी पढ़ें-
जोधपुर में दर्ज हुआ हैरान करने वाला केसः फोर्थ क्लास में पढ़ने वाले क्लासमेट ने छात्रा के साथ किया ये काम

करौली में दर्दनाक घटनाः हैवान ने की 4 साल मासूम की ऐसी हालत, अधमरी कंडीशन में पहुंची हॉस्पिटल

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश