बगावत के घर दौसा में प्रवेश करेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, सवाई माधोपुर में आज अंतिम दिन

Published : Dec 14, 2022, 03:00 PM ISTUpdated : Dec 14, 2022, 03:21 PM IST
बगावत के घर दौसा में प्रवेश करेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, सवाई माधोपुर में आज अंतिम दिन

सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को राजस्थान में दसवां दिन है। यात्रा सुबह 6 बजे के करीब सवाई माधोपुर के भाडोती से शुरू हो चुकी है। यात्रा सुबह 10:00 बजे सवाई माधोपुर के बामनवास विधानसभा के बाढश्यामपुरा टोंड में रुकी। यहां लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3:30 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी।

सवाई माधोपुर( Rajasthan). कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को राजस्थान में दसवां दिन है। यात्रा सुबह 6 बजे के करीब सवाई माधोपुर के भाडोती से शुरू हो चुकी है। यात्रा सुबह 10:00 बजे सवाई माधोपुर के बामनवास विधानसभा के बाढश्यामपुरा टोंड में रुकी। यहां लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3:30 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी। यात्रा शाम 6:30 बजे के लगभग दौसा के लालसोट के बगड़ी गांव चौक में पहुंचेगी। यहां एक मीटिंग होगी। इसके बाद रात्रि विश्राम भी दौसा के लालसोट में ही होगा। 

बताया जा रहा है कि दौसा जिले में भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत होगा। गांधी परिवार का दौसा जिले से काफी ज्यादा और पुराना लगाव रहा है। साल 1985 में राजीव गांधी ने यहां रात 12:00 बजे चुनावी सभा की थी। इसके बाद पार्टी के लिए सबसे बुरी जगह भी यही हुई है। क्योंकि साल 2020 में राजस्थान की कांग्रेस की सियासत में भूचाल भी यही से आया था। जब सचिन पायलट अपने साथी विधायकों के साथ अपने राजेश पायलट की पुण्यतिथि के बहाने राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर होटल में चले गए थे। हालांकि बाद में सुलह भी हुई लेकिन अब एक बार फिर इस यात्रा के आगमन पर यह याद ताजा हो चुकी है।

यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर होगा भव्य सेलीब्रेशन
राजस्थान के नेताओं की बात करें तो आज सुबह राहुल गांधी के साथ दिव्या मदेरणा और प्रताप सिंह खाचरियावास चलते हुए दिखाई दिए। इस यात्रा के पूरे 100 दिन होने के बाद राजस्थान में कांग्रेस इसे सेलिब्रेट भी करने वाली है। यहां राजधानी जयपुर में सिंगर सुनिधि चौहान का एक भव्य इवेंट होगा। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा के सभी यात्री शामिल होंगे। वही राजस्थान के बाद एक बार इस यात्रा में करीब 10 दिनों का ब्रेक रहेगा। 24 दिसंबर को राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पार करने के बाद राहुल गांधी दिल्ली चले जाएंगे। फिर 2 जनवरी से यह यात्रा वापस शुरू हो सकती है। वहीं आज की बात करें तो शाम 5:00 बजे बाद यात्रा दौसा जिले में प्रवेश कर जाएगी।

इसे भी पढ़ें...

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चले आरबीआई के पूर्व गवर्नर, कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें शुरू

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kite Festival : एक गलती और कट गईं 3 गर्दन, पतंग उड़ाते वक्त UP में युवक की मौत
Jaipur Weather Today: मकर संक्रांति पर जयपुर में शीतलहर का रेड अलर्ट, रहेगा घना कोहरा