राजस्थान में लव जिहाद: मुस्लिम युवक ने 4 महीने तक नाबालिग लड़की का किया रेप, कमरे में बंद रखता था

Published : Nov 09, 2022, 01:11 PM ISTUpdated : Nov 09, 2022, 01:16 PM IST
 राजस्थान में लव जिहाद: मुस्लिम युवक ने 4 महीने तक नाबालिग लड़की का किया रेप, कमरे में बंद रखता था

सार

राजस्थान के टोंक जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम युवक ने नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाया और शादी के झांसा देकर चार महीने तक लगातार रेप किया। इतना ही नहीं बाद में लड़की को भगा ले गया और एक कमरे में कैद कर करके रखा।

जयपुर. राजस्थान के टोंक जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने नाबालिग से रेप के मामले में एक आरोपी आमिर को गिरफ्तार किया है। आमिर करीब 4 महीने पहले अपनी ही पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग को अपने साथ भगा ले गया। 4 महीने बाद पुलिस ने कोटा जिले से आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही नाबालिग को भी दस्तयाब किया है।

पुलिस ने लड़की को तलाश 4 राज्यों में सर्च किया...लेकिन
दरअसल 29 जून 2022 को नाबालिग घर से किसी काम के लिए गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई। नाबालिग की तलाश पुलिस ने हरियाणा पंजाब दिल्ली समेत कुल 4 राज्य में सर्च भी किया पूर्णविराम लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से ही पूछताछ करना शुरू किया। जिसमें मामले में गिरफ्तार आरोपी आमिर का एक दोस्त पुलिस के हत्थे चढ़ा। जिसने बताया कि नाबालिग लड़की आमिर के साथ कोटा में ही है। पुलिस तुरंत कोटा पहुंची और वहां से दोस्त की बताएं लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया और वही एक बंद कमरे से नाबालिग को भी दस्तयाब किया।

लड़की ने पुलिस को बताई दरिंदे की पूरी कहानी
यहां नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी आमिर उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले आया। यहां वह उसे कमरे में ही बंद रखता और हर रोज उसके साथ रेप करता। नाबालिग इसका विरोध करती तो उसके साथ मारपीट करता। नाबालिग ने बताया कि शुरुआत में आमिर ने उससे शादी करने का झांसा दिया था। लेकिन फिर वह अपनी बात से मुकर गया। पुलिस की माने तो आमिर ने ऐसी ही कई लड़कियों को अपने जाल में और फसाया था।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में महिला का पहले रेप किया, पति बचाने आया तो नाक-कान काटे-पेशाब पिलाया, कलेजा कांप देगी क्रूरता
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश