उदयपुर में कांग्रेस चिंतन शिविर का अंतिम दिन, जानिए राहुल से सोनिया तक क्या करेंगे फैसले, जो तय करेंगे भविष्य

Published : May 15, 2022, 08:59 AM IST
उदयपुर में कांग्रेस चिंतन शिविर का अंतिम दिन, जानिए राहुल से सोनिया तक क्या करेंगे फैसले, जो तय करेंगे भविष्य

सार

उदयपुर में कांग्रेस चिंतन शिविर का आज अंतिम दिन है, दो दिन से चल रहे कांग्रेस के इस मंथन का आज चिंतन-मनन का निचोड़ सामने आएगा। वहीं  कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में लगेगी 6 समितियों के प्रस्तावों पर मुहर भी लगेगी। आने वाले समय पार्टी का क्या स्टैंड रहेगा यह भी पता चल जाएगा।

जयपुर (राजस्थान). पिछले दो दिन से राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर में 13 मई से शुरू हुए कांग्रेस चिंतन शिविर का आज अंतिम दिन है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा कि आज कई बड़े फैसले हो सकते हैं। जो आन वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा इलेक्शन के मद्देनजर होंगे। इसके अलावा 3 दिन तक चले चिंतन-मनन का निचोड़ भी आज सामने आ जाएगा। जो आने वाले समय पार्टी का क्या स्टैंड रहेगा यह भी पता चल जाएगा। बता दें कि कांग्रेस चिंतन शिविर की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी और शाम 4:15 बजे  तक इसका समापन हो जाएगा।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में लगेगी 6 समितियों के प्रस्तावों पर मुहर 
दरअसल आज कांग्रेस चिंतन शिविर की कार्यवाही सुबह 11 बजे वर्किंग कमेटी की बैठक के साथ शुरू होगी।  सोनिया गांधी सहित कांग्रेस वर्किंग कमेटी के तमाम सदस्य इस बैठक में शामिल होंगे, जहां 6 समितियों राजनीतिक, सोशल जस्टिस, इकोनामी, संगठन, किसान- कृषि और यूथ एंपावरमेंट के सदस्यों की ओर से 3 दिन तक चले मंथन और चर्चा के बाद तैयार किए गए प्रस्तावों पर वर्किंग कमेटी की बैठक में मुहर लगेगी और उसके बाद ही मंथन का निचोड़ सामने आएगा। उसके बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं की ओर से 6 समितियों के प्रस्तावों की जानकारी मीडिया को दी जाएगी।

दोपहर 1 बजे होगा प्रतिनिधियों के साथ फोटो सेशन 
इधर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक समाप्त होने के बाद दोपहर 1 बजे कांग्रेस चिंतन शिविर में आए 400 से ज्यादा प्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का फोटो सेशन होगा।  तमाम नेता फोटो सेशन में मौजूद रहेंगे। 

3  बजे होगा राहुल गांधी का भाषण 
वहीं आज चिंतन शिविर के अंतिम दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का भाषण होगा, जिसमें राहुल गांधी पार्टी की वर्तमान स्थिति और देश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर अपनी बात रखेंगे।  इससे पहले चिंतन शिविर पहले दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की स्थिति और वर्तमान हालातों को लेकर चर्चा की थी।  राहुल गांधी के भाषण के बाद राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासराचिंतन शिविर में आए प्रतिनिधियों और तमाम नेताओं के लिए धन्यवाद भाषण देंगे और शिविर में आने के लिए सभी का आभार व्यक्त करेंगे।

शाम 4:15 बजे शिविर का होगा समापन 
शाम 4:15 बजे कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर का समापन हो जाएगा। समापन के बाद सभी प्रतिनिधि वापस अपने अपने राज्यों को लौटना शुरू हो जाएंगे।

पार्टी के कई नेताओं का माउंट आबू घूमने का कार्यक्रम
चिंतन शिविर में आए पार्टी के कई नेताओं के आज माउंट आबू सहित कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने करने की बात कही जा रही है।  कहा जा रहा है कि अधिकांश नेता माउंट आबू भ्रमण के लिए जाना चाहते हैं।  चिंतन शिविर के दूसरे दिन शनिवार को भी इस तरह की चर्चाएं चल रही थीं।

इसे भी पढ़े- कांग्रेस चिंतन शिविर का 1st Day-10 बड़ी बातः सोनिया ने दिया जीत का मंत्र, गहलोत ने बताई अपनी सरकार की कमियां

कांग्रेस के चिंतन शिविर में उठी मांग, राहुल गांधी तैयार नहीं हैं तो प्रियंका गांधी को बनाया जाए अध्यक्ष

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट