BJP ने पोस्टरों से गायब वसुंधरा राजे के लिए बनाया मास्टर प्लान,गहलोत को चित करने तैयारी, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

Published : Nov 30, 2022, 01:47 PM ISTUpdated : Nov 30, 2022, 07:17 PM IST
BJP ने पोस्टरों से गायब वसुंधरा राजे के लिए बनाया मास्टर प्लान,गहलोत को चित करने तैयारी, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

सार

राजस्थान में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अभी से मास्टर प्लान बनाना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं लंबे समय से पोस्टों से गायब चल रहीं वसुंधरा राजे की फिर से धमाकेदार एंट्री कराई जा रही है। क्योंकी राजे ही गहलोत के तिलस्म को तोड़ सकती हैं।

जयपुर. आखिर वही हुआ जिसका राजस्थान की भाजपा से ताल्लुक रखने वाले अधिकतर लोग इंतजार कर रहे थे। ये इंतजार था पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का और उनकी धमाकेदार एंट्री का....। राजे की धमाकेदार एंट्री कल हो सकती है, पूरे जोर शोर से। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल जयपुर आ रहे हैं और वे जयपुर आने के बाद बड़ी घोषणा करने वाले हैं। इस घोषणा से पहले ही पार्टी मे राजे के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है। राजे फिर से पार्टी की मुख्य नेता बनने जा रही है और अशोक गहलोत के सामने सीधे उतारने की तैयारी की जा रही है। 

कई नेताओं से राजे की नहीं बनती...जिसकी वजह से हुईं साइड लाइन
दरअसल भाजपा पार्टी में बगावत और अदातव कांग्रेस पार्टी से कहीं ज्यादा है। जैसे.... राजे और पूनियां की नहीं बनती। राजे और कटारिया की भी नहीं बनती। कटारिया और राजेन्द्र राठौड में भी ज्यादा अच्छा नहीं चल रहा है। कटारिया और गजेन्द्र सिंह शेखावत भी अच्छे दोस्त नहीं हैं।  बहुत ही कम नेता ऐसे रह गए हैं पार्टी में जिनकी राजे से बनती है। इस बीच राजे को साइड़ लाइन करना शुरु कर दिया गया लेकिन वे वापस से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को याद आने लग गई। 

बीजेपी के कई पोस्टरों से वह गायब रहीं
पिछले दिनों पार्टी के कई आयोजनों में राजे को नहीं बुलाया गया। कई बड़े पोस्टर उनकी फोटो के बिना लॉंच हो गए। अब सबसे बड़ा इवेंट जो कल से शुरु होगा उसमें भी विवाद सामने आ गया था। पाटी ने राजस्थान की दो सौ सीटों पर निकाली जाने वाली जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर में राजे को जगह नहीं दी थी, इस बारे में जब केंद्रीय नेतृत्व को पता चला तो हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि पहला संदेश तो ये आया कि रैली के दौरान किसी भी तरह का मतभेद नहीं चलेगा, ये सभी गौर से सुन लें और समझ लें। 

नए पोस्टर में मुख्य भूमिका में होंगी राजे...नड्डा खुद करेंगे इसे लांच
इसे लेकर ही अब पार्टी के नेताओं ने नए पोस्टर बनवा लिए हैं और इन पोस्टर में केंद्रीय नेताओं के अलाव तीन धुर विरोधी नेता भी हैं। इसमें सतीश पूनिया जो कि प्रदेश अध्यक्ष हैं, गुलाबचंद कटारिया जो नेता प्रतिपक्ष हैं और अब राजे को भी इसमें जगह दी गई है। ये पोस्टर कल लांच किया जाना है जेपी नडडा के द्धारा। 

गहलोत के तिलस्म को तोड़ने के लिए राजे किया आगे
अब बात अगले साल होने वाले चुनाव की....। अगले साल राजे को ही सीएम का चेहरा बनाया जा सकता है....। वैसे तो पार्टी के बड़े नेताओं ने ये कहा कि सीएम का फेस तय नहीं किया जाएगा। लेकिन अंदरखाने ये बात चल रही है कि गहलोत के तिलस्म को तोड़ने के लिए राजे को ही चुनाव मैदान में सीधे लड़ाया जाने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़े- राजस्थान के साधु संतों की हुंकार....राहुल गांधी की यात्रा के बीच संतो ने दी बड़ी चेतावनी, टेंशन में सरकार

राजस्थान का हाई-प्रोफाइल रेप केस : मंत्री महेश जोशी के बेटे पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, शहर छोड़ना पड़ेगा भारी

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच