इन 5 कारणों से फट सकता है कंडोम, इस्तेमाल से पहले कर लें जांच

कई बार ऐसा होता है कि पुरुष कंडोम का इस्तेमाल तो कर लेते हैं। लेकिन संबंध बनाने के दौरान अचानक यह फट जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं इसके फटने के कारण क्या हो सकते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Sep 27, 2022 4:41 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क : अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। अधिकतर पुरुष का इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सेक्स के दौरान कंडोम अचानक से फट जाता है। जिससे गर्भधारण करने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कंडोम फटने की पांच कारण जो आपको जानना जरूरी है और उसके इस्तेमाल करने से पहले इन चीजों को ध्यान रखना चाहिए....

एक्सापयरी डेट 
यदि कंडोम की समय सीमा समाप्त हो गई है, यानि की ये एक्यपायर हो गया है, तो यह खराब हो जाता है और कमजोर हो जाता है, इसलिए सेक्स के दौरान फट जाता है। ऐसे में अगर आपका कंडोम सूखा, सख्त या चिपचिपा है, तो उसे फेंक दें।

पैकेट खोलने में गलती
कंडोम को गलत तरीके से खोलने से कंडोम में छेंद हो सकता है, क्योंकि यह बहुत नाजुक होता है, जो गलत तरीके से खोलने से फट सकता है। ऐसे में पैक को खोलने के लिए दांतों या कैंची के इस्तेमाल से बचें। इसे पैकिंग के अंदर धकेलें और जहां अधिक जगह हो वहां फाड़ दें। इसपर दिए निर्देशों का पालन करें।

स्टोर करने में गलती
अगर आप एक साथ कई सारे कंडोम ले आते है और इसे कहीं भी स्टोर कर देते है, तो इससे ये खराब हो सकते हैं। दरअसल, बहुत अधिक गर्मी या अत्यधिक ठंडी जगह पर स्टोर करने से लेटेक्स कमजोर हो जाता है। ऐसे में कंडोम को गर्म जगहों जैसे वॉलेट या ग्लव कम्पार्टमेंट या किसी ऐसी जगह पर स्टोर नहीं करना चाहिए जहां से सीधे गर्मी मिलती हो। अपने कंडोम को सूखी और ठंडी जगह पर रखें जहां वे टूटे, मुड़े या रगड़े भी नहीं। इसके लिए दवा कैबिनेट या बंद शेल्फ एकदम सही होगा।

बहुत ज्यादा घर्षण
यह भी कंडोम के फटने का एक कारण हो सकता है। सेक्स के दौरान अगर ज्यादा घर्षण होता है तो इससे न सिर्फ कंडोम फट सकता है बल्कि इससे पार्टनर्स को भी परेशानी होती है। यही कारण है कि आपको शारीरिक संबंध बनाने के दौरान शांत और सौम्य रहना चाहिए।

गलत फिट
कंडोम का आकार विशेष रूप से तब मायने रखता है जब कंडोम आपको फिट न हो। यदि आप बड़े हैं और आप छोटे से मध्यम फिट कंडोम पहनते हैं, तो फिसलन होगी और यह फट भी सकता है। यह न तो बहुत टाइट होना चाहिए और न ही बहुत छोटा। ऐसे में अपने साइज का ध्यान रखते हुए कंडोम खरीदे।

और पढ़ें: इन 5 काम के करने से पुरुष हो सकते हैं नपुसंक! फर्टिलिटी डॉक्टर ने बताया

मॉडलिंग छोड़कर आखिर 'मिस गोरखपुर' क्यों बेचने लगी चाय?

Share this article
click me!