Bhanu Saptami June 2023: 25 जून को सूर्य पूजा का दुर्लभ संयोग, 11 साल पहले पहले बना था ऐसा योग

Published : Jun 23, 2023, 10:22 AM IST
Bhanu-Saptami-June-2023

सार

Bhanu Saptami June 2023: इस बार आषाढ़ मास में सूर्य पूजा का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ऐसा संयोग कई दशकों में एक बार बनता है। इस संयोग में की गई सूर्य पूजा हर तरह की परेशानी दूर कर देती है और घर में सुख-समृद्धि प्रदान करती है। 

उज्जैन. वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्तमान में आषाढ़ मास चल रहा है, जिसके स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। (Bhanu Saptami June 2023) इसलिए आषाढ़ मास में की गई सूर्य पूजा का विशेष फल मिलता है, ऐसा धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस बार आषाढ़ मास में सूर्य पूजा का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ऐसा संयोग कई दशकों में एक बार बनता है। आगे जानिए ये दुर्लभ संयोग कब बनेगा और इससे जुड़ी खास बातें…

इस दिन बनेगा सूर्य पूजा का दुर्लभ संयोग
पंचांग के अनुसार, 25 जून, रविवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। धर्म ग्रंथों के अनुसार, आषाढ़ मास, रविवार और सप्तमी तिथि इन दिनों के ही स्वामी भगवान सूर्यदेव हैं। ये तीनों का एक साथ होना एक दुर्लभ संयोग है। इसे भानु सप्तमी कहते हैं। इस दुर्लभ संयोग में की गई सूर्य पूजा हर तरह के संकट दूर करने वाली मानी गई है। इसके पहले ऐसा संयोग 11 साल पहले 10 जून 2012 को बना था।

ये शुभ योग भी रहेंगे इस दिन
25 जून, रविवार को और भी कई शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन इस दिन तिथि, वार और नक्षत्र के संयोग से सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग और त्रिपुष्कर योग बनेगा। वहीं मिथुन राशि में सूर्य-बुध साथ होने से बुधादित्य नाम का राजयोग भी बनेगा। इनके अलावा छत्र और मित्र नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन बनेंगे। इतने सारे सारे शुभ योगों के चलते इस बार भानु सप्तमी का पर्व बहुत ही खास बन गया है।

इस विधि से करें सूर्यदेव की पूजा…( Bhanu Saptami Puja Vidhi)
- 25 जून की सुबह जल्दी उठकर पहले स्नान आदि करें। इसके बाद दाहिने हाथ में जल, चावल और फूल लेकर व्रत-पूजा का संकल्प लें। तांबे के लोटे में साफ पानी लेकर इसमें लाल फूल और कुमकुम डालें।
- इसी जल से सूर्यदेव को अर्ध्य दें। अर्ध्य देते समय ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करते रहें। ध्यान रखें कि सूर्य देव को चढ़ाया जाने वाला जल किसी के पैरों में न आए। ऐसा होना ठीक नहीं माना जाता।
- जल चढ़ाने के बाद अपनी मनोकामना सूर्यदेव के सामने बोलें। संभव हो तो इस दिन अलोन व्रत रखें। यानी बिना नमक का भोजन करें। जरूरतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार भोजन आदि का दान करें।
- धर्म ग्रंथों के अनुसार, जो व्यक्ति पूरे विधि-विधान से भानु सप्तमी का व्रत और पूजा करता है, उसे हर तरह का सुख मिलता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। संतान सुख भी प्राप्त होता है।


ये भी पढ़ें-

Sawan 2023 Festival List: 4 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा सावन, जानें कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा?


Devshayani Ekadashi Katha: क्यों 4 महीने तक पाताल में रहते हैं भगवान विष्णु, क्या आप जानते हैं ये कथा?


बारिश के लिए मेंढक की शादी, तो कहीं लड़कियां न्यूड होकर जोतती है खेत


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम