Govardhan Puja Ki Katha: क्यों करते हैं गोवर्धन पर्वत की पूजा? जानने के लिए जरूर पढ़ें ये रोचक कथा

Published : Nov 14, 2023, 06:00 AM IST
govardhan puja 2023

सार

Govardhan Puja 2023: दिवाली उत्सव के चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दिन लोग अपने घर या आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा करते हैं। ये त्योहार मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया जाता है। 

Kyo Karte Hai Govardhan Puja: दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि त्योहारों का समूह है। इस उत्सव के चौथे दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस बार पर्व 14 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस पर्व से जुड़ी कईं मान्यताएं और परंपराएं है जो इसे और भी खास बनाती हैं। इस दिन महिलाएं अपने घर-आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा करती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए इस त्योहार से जुड़ी रोचक कथा…

ये है गोवर्धन पूजा की कथा (Govardhan Puja Ki Katha)
द्वापर युग में वृंदावन के लोग अच्छी बारिश की कामना से और देवराज इंद्र को प्रसन्न करने के लिए दिवाली के दूसरे दिन उनकी पूजा करते थे। जब भगवान श्रीकृष्ण ने ये देखा तो उन्होंने इसका कारण पूछा। सभी लोगों ने उन्हें बताया कि इंद्र जो बारिश करते हैं, उसी से अन्न उगता है गायों के लिए हरी घास पैदा होती है।
जब श्रीकृष्ण ने कहा कि ‘हमारी गाए तो हमेशा गोवर्धन पर्वत पर ही चरती हैं तो हमें देवराज इंद्र की जगह गोवर्धन पर्वत की ही पूजा करनी चाहिए। इंद्रदेव को तो हममे से किसी ने नहीं देखा लेकिन गोवर्धन पर्वत को साक्षात रोज हमें दिखाई देते हैं। इस तरह श्रीकृष्ण की बात मानकर सभी ने गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू कर दी।
जब देवराज इंद्र ने ये देखा कि बज्रवासी मेरे स्थान पर गोवर्धन पर्वत की पूजा कर रहे हैं तो उन्होंने बज्रमंडल पर मूसलाधार वर्षा शुरू कर दी। इस बारिश से पूरा गांव ही डूबने लगा। तब श्रीकृष्ण ने अपनी एक अंगुली पर ही गोवर्धन पर्वत को छाते की तरह उठा लिया और सभी गांववासी अपने गाय-बछड़ों को लेकर उसके नीचे बैठ गए।
लगातार 7 दिनों तक श्रीकृष्ण ऐसे ही गोवर्धन पर्वत को उठाकर खड़े रहे। जब इंद्र ने ये देखा तो वे समझ गए तो श्रीकृष्ण साक्षात भगवान विष्णु के अवतार हैं। उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने आकर श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी। श्रीकृष्ण ने उन्हें माफ कर दिया। तभी से गोवर्धन पर्वत की पूजा की परंपरा शुरू हुई।


ये भी पढ़ें-

Govardhan Puja 2023: कब करें गोवर्धन पूजा, आज या 14 नवंबर को? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा सहित पूरी डिटेल


 Bhai Dooj 2023: भाई दूज कब, 14 या 15 नवंबर को? नोट करें सही डेट, मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और महत्व


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम