महाशिवरात्रि के 10 आसान उपाय, 1 भी कर लेंगे तो हो संवर जाएगी किस्मत

Published : Feb 24, 2025, 12:29 PM IST
mahashivratri-2025-shivpurana-upay

सार

Mahashivratri Upay: महाशिवरात्रि पर यदि कुछ आसान उपाय किए जाएं तो बिगड़ी किस्मत भी संवर सकती है। महादेव के कुछ उपाय शिवपुराण में भी बताए गए हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं। 

Shivpuran Ke Upay: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 26 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर शिवजी को प्रसन्न करने के लिए यदि कुछ उपाय किए जाएं बिगड़ी किस्मत भी संवर सकती है। शिवजी को खुश करने के कुछ उपाय शिवपुराण में भी बताए गए हैं। आगे जानिए शिवपुराण में बताए गए 10 अचूक उपाय…

महाशिवरात्रि पर करें राशि के उपाय, जो किस्मत में नहीं है वो भी मिल सकता है

1. शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है। तिल चढ़ाने से पापों का नाश होता है। जौ अर्पित करने से सुख, गेहूं चढ़ाने से संतान प्राप्त होती है।
2. भगवान शिव का अभिषेक शक्कर मिश्रित दूध से करने से दिमाग तेज होता है। शहद से अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।
3. भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो शारीरिक कमजोरी दूर हो सकती है।
4. वाहन सुख के लिए भगवान शिव की पूजा चमेली के फूल से करें। शमी पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष मिलता है। बेला के फूल चढ़ाने से सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।
5. जूही के फूल भगवान शिव को चढ़ाने से अन्न की कमी नहीं होती। हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
6. शिवपुराण के अनुसार, धतूरे के फूल से महादेव का पूजन करने से सुयोग्य पुत्र मिलता है।
7. महाशिवरात्रि पर किसी योग्य ज्योतिषी से पूछकर रुद्राक्ष पहनने से भी शुभ फल मिलते हैं।
8. कनेर के फूलों से भगवान शिव की पूजा करने से नए वस्त्र मिलते हैं, ऐसा शिवपुराण में लिखा है।
9. अलसी के फूलों से यदि भगवान शिव की पूजा की जाए तो ऐसा व्यक्ति भगवान विष्णु को प्रिय होता है और जीवन के सभी सुख भोगता है।
10. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।


ये भी पढ़ें-

महादेव की पूजा में कौन-सी गलतियां न करें, क्या न चढ़ाएं?


महादेव की कैसी तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश