Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर यदि कुछ आसान उपाय किए जाएं तो महादेव बहुत जल्दी प्रसन्न हो सकते हैं। ये उपाय यदि राशि के अनुसार हों तो और भी शुभ रहता है। इस बार महाशिवरात्रि 26 फरवरी, बुधवार को है। 

Mahashivratri 2025 Rashi Anusar Upay: भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा दिन है महाशिवरात्रि। इस दिन की गई शिव पूजा और उपाय की फल कईं गुना होकर मिलता है। इस बार महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी, बुधवार को है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस दिन यदि राशि अनुसार, आसान उपाय किए जाएं तो जो किस्मत में नहीं लिखा होता वो भी भगवान प्रदान कर देते हैं। आगे जानिए राशि अनुसार महाशिवरात्रि के उपाय…

महादेव की कैसी तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि: इस राशि के लोग महाशिवरात्रि पर महादेव को शहद का भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि ये शहद पूरी तरह से शुद्ध हो। साथ ही शिवलिंग का अभिषेक गन्ने के रस से करें।

वृष राशि: इस राशि वाले गाय के कच्चे दूध (बिना उबले) से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही खीर का भोग भी लगाएं। इससे इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं।

मिथुन राशि: ये लोग भगवान शिव का अभिषएक पानी में बिल्व पत्र डालकर करें। साथ ही हरी सब्जियों का दान किसी अन्नक्षेत्र में करें। इससे इनकी परेशानी दूर होगी।

कर्क राशि: ये लोग मक्खन से शिवलिंग का अभिषेक करें और भगवान को मावे से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनका तनाव कम होंगे और शांति का अनुभव होगा।

सिंह राशि: इस राशि के लोग पानी में गुड़ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। शिवजी के सामने शुद्ध घी का 11 दीपक जलाएं। साथ ही गेहूं का दान जरूरतमंदों को करें।

कन्या राशि: ये लोग दूध में भांग मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें और हरे रंग के फल जैसे जामफल, अनानास आदि का भोग भगवान को लगाएं।

तुला राशि: ये लोग गुड़ या पतासे का भोग भगवान शिव को लगाएं। साथ ही किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में शक्कर का दान करें। इससे इन्हें हर काम में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग पानी में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही सेवफल का भोग लगाएं। ब्राह्मण को लाल वस्त्र भेंट करें। इससे इन्हें लाभ होगा।

धनु राशि: इस राशि के लोग गोपी चंदन मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। केसर युक्त मिठाई का भोग शिवजी को लगाएं। इससे इनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

मकर राशि: ये लोग पानी में काले तिल डालकर महादेव का अभिषेक करें साथ ही ड्राय फ्रूट जैसे काजू-बादाम का भोग लगाएं तो इनकी हर परेशानी दूर हो सकती है।

कुंभ राशि: इस राशि वाले भगवान शिव को नीले फूल चढ़ाएं। चॉकलेट बर्फी का भोग लगाएं और जरूरतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार दान करें तो महादेव की कृपा इन पर बनी रहेगी।

मीन राशि: इस राशि के लोग महाशिवरात्रि पर पीले फल महादेव को अर्पित करें। भूखों को भोजन करवाएं और दक्षिणा के रूप में थोड़े पैसे भी दें। इनकी हर इच्छा पूरी होगी।


ये भी पढ़ें-

महाशिवरात्रि पर कब और कैसे करें महादेव की पूजा? जानें विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त सहित पूरी डिटेल


होलिका दहन 2025 पर भद्रा का साया, जानें क्या है होली जलाने का सही समय?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।