400 Cr की अल्लु अर्जुन की पुष्पा होगी इस दिन रिलीज, सलमान-शाहरुख को BOX OFFICE पर मिलेगी टक्कर

सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रूल को लेकर नई अपडेट सामने आई है। हाल ही में अल्लु अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि 400 करोड़ की इस फिल्म को सुकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं।

Rakhee Jhawar | Published : Oct 13, 2022 10:56 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise) ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका किया। दिसंबर 2021 में आई इस फिल्म को हिंदी बेल्ट में भी खूब पसंद किया गया। पहले पार्ट की सफलता के बाद से ही फैन्स इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अल्लु अर्जुन ने फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा द रूल  (Pushpa: The Rule) को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। हाल ही में एक इवेंट में उन्होंने फिल्म के पार्ट 2 की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी। रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 इस साल नहीं बल्कि नए साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म किस महीने में रिलीज होगी, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं है। आपको बता दें कि सलमान खान और शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में भी 2023 में ही रिलीज होगी। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों खान को अल्लु अर्जुन की फिल्म कड़ी टक्कर दे सकती हैं। 


जल्द शुरू होगी पुष्पा 2 की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते दिनों पुष्पा: द रूल की शूटिंग शुरू होने से पहले पूजा की कुछ फोटोज सामने आई थीं। बताया गया था कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा: द रूल के बारे में बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो रही है और मूवी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले खबर आई था कि पुष्पा 2 की शूटिंग नवंबर के शुरुआत में शुरू हो सकती है। आपको बता दें कि पुष्पा 2 को करीब 400 करोड़ के बजट में तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के सीक्वल को ग्रैंड लेवल पर बनाने की प्लानिंग मेकर्स ने कर रखी है। आरआरआर और केजीएफ 2 को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म का बजट बढ़ा दिया है। इतना ही सीक्वल की मेकिंग पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इस फिल्म की खास बात ये होगी इसमें अल्लु अर्जुन दो विलेन फहाद फाजिल और विजय सेतुपति से भिड़ते नजर आएंगे।

Latest Videos


100 करोड़ फीस लेंगे अल्लु अर्जुन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 को बजट बढ़ा को अल्लु अर्जुन ने भी अपनी फीस में इजाफा कर दिया। सीक्वल में काम करने के लिए वे 100 करोड़ रुपए फीस चार्ज कर रहे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड के दो दिग्गज सलमान खान और शाहरुख खान की इस साल कोई फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई। सलमान की फिल्म टाइगर 3 नए साल में ईद के मौके पर रिलीज होगी। वहीं, शाहरुख की दो फिल्में पठान जनवरी 2023 में और जवान जून 2023 में रिलीज होगी। पुष्पा 2 की रिलीज डेट अभी कम्फर्म नहीं है, लेकिन दोनों खान की फिल्मों के आसपास यदि ये फिल्म रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गणति बिगड़ सकता है। 

 

ये भी पढ़ें
TOP 5 FILM जिसने वर्ल्डवाइड BOX OFFICE पर कमाए 3639 Cr, बॉलीवुड की 1 मूवी, लिस्ट से तीनों खान गायब

बॉलीवुड नहीं साउथ BOX OFFICE पर चमकी पूजा हेगड़े, दी इतनी HIT, 3 की कमाई में बन जाए 8 KGF 2

75 करोड़ की Ram Setu के लिए अक्षय कुमार ने वसूली  इतनी फीस, जैकलीन-नुरसत की रकम सुन होंगे शॉक्ड

8 PHOTOS: आमिर खान ने छुपाया मुंह, सलमान की हीरोइन ने दिखाया जमकर स्वैग

ट्विस्ट-टर्न्स के कारण लड़ाई-झगड़े पर उतरी TV की ये ऑनस्क्रीन जोड़ियां, चकराया दर्शकों का माथा

सबसे ज्यादा कमाने वाली अक्षय कुमार की 10 लो बजट मूवी, 2 की कमाई में बन जाए KGF 2 जैसी 5 फिल्में

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
चंद्रयान-मंगलयान के बाद अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान, जानें अगला मिशन । Venus Orbiter Mission
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता