BOX OFFICE के साथ यहां भी छाए अल्लू अर्जुन, Filmfare Awards South में पुष्पा ने जीते ढेरों अवॉर्ड्स

Published : Oct 10, 2022, 08:42 AM IST
BOX OFFICE के साथ यहां भी छाए अल्लू अर्जुन, Filmfare Awards South में पुष्पा ने जीते ढेरों अवॉर्ड्स

सार

 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन किया गया। इस मौके पर साउथ की चारों फिल्म इंडस्ट्री यानी तमिल, तेलुगु, मलयामल और कन्नड़ से जुड़े स्टार्स को अलग-अलग कैटेगिरी में अवॉर्ड दिए गए। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अल्लू अर्जुन के साथ उनकी फिल्म पुष्पा भी छाई। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. बीती रात 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ (67th Filmfare Awards South) का आयोजन करमा फिल्म फैक्टरी के साथ मिलकर किया गया। इस मौके पर तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स अवॉर्ड शो के रेड कारपेट पर नजर आए। इस मौके पर साउथ की सभी भाषाओं में बनी फिल्मों से जुड़े विभिन्न कैटेगिरी में अवॉर्ड्स दिए गए। बता दें कि तेलुगु फिल्म पुष्पा द राइज (Pushpa- The Rise) ने ढेर सारे अवॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म को जहां बेस्ट मूवी का अवॉर्ड मिला वहीं अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा भी फिल्म को अन्य कैटेगिरी में अवॉर्ड्स दिए गए। वहीं, तमिल फिल्म इंडस्ट्री में जय भीम बेस्ट फिल्म बनी, वहीं सूर्या (Suriya) को फिल्म सोरारई पोटरु (Soorarai Pottru) के बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। नीचे देखें चारों फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स में से किन-किन फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड्स मिले...


तेलुगु विनर
बेस्ट फिल्म- पुष्पा: द राइज- भाग 1
बेस्ट डायरेक्टर- सुकुमार बांद्रेड्डी (पुष्पा: द राइज- पार्ट 1)
बेस्ट एक्टर लीड रोल- अल्लू अर्जुन (पुष्पा: द राइज- पार्ट 1)
बेस्ट एक्ट्रेस लीड रोल- साई पल्लवी (लव स्टोरी)
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल- मुरली शर्मा (अला वैकुंठपुरमुलु)
बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल-  तब्बू (अला वैकुंठपुरमुलू)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम- देवीश्री प्रसाद (पुष्पा: द राइज- पार्ट 1)
बेस्ट लिरिक्स- एस. सीताराम शास्त्री जे ताराडोर - लाइफ ऑफ राम (जानू)
बेस्ट सिंगर मेल- सिड श्रीराम - श्रीवल्ली (पुष्पा: द राइज- भाग 1)
बेस्ट सिंगर फीमेल- इंद्रावती चौहान - ऊ अंत्वा (पुष्पा: द राइज- पार्ट 1)
बेस्ट कोरियोग्राफी- शेखर मास्टर - रामुलू रामुला (अला वैकुंठपुरमुलु)
बेस्ट सिनेमेट्रोग्राफी- मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक (पुष्पा: द राइज- पार्ट1)
बेस्ट डेब्यू मेल: पांजा वैष्णव तेज (उप्पेना)
बेस्ट डेब्यू फीमेल: कृति शेट्टी (उप्पेना)


तमिल विनर
बेस्ट फिल्म-जय भीम
बेस्ट डायरेक्टर- सुधा कोंगरा (सूरराई पोट्टरू)
बेस्ट एक्टर लीड रोल- सूर्या (सूरराई पोट्टरू)
बेस्ट एक्ट्रेस लीड रोल- लिजोमोल जोस (जय भीम)
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल- पसुपति (सरपत्ता परंबराई)
बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल-   उर्वशी (सूरराई पोट्टरू)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम-  जी वी प्रकाश कुमार (सूरराई पोट्टरू)
बेस्ट लिरिक्स- अरिवु - नीये ओली (सरपट्टा परंबराई)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- क्रिस्टिन जोस और गोविंद वसंथा- आगसम (सूरराई पोट्टरू)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- घी- कट्टू पायल (सूरराई पोटरु)


कन्नड़ विनर
बेस्ट फिल्म- अधिनियम 1978
बेस्ट डायरेक्टर- राज बी शेट्टी (गरुड़ गमना वृषभ वाहन)
बेस्ट एक्टर लीड रोल- धनंजय (बदावा रास्कल)
बेस्ट एक्ट्रेस लीड रोल- यज्ञ शेट्टी (एक्ट1978)
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल-  बी सुरेश (एक्ट 1978)
बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल- उमाश्री (रतन प्रपंच)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम-वासुकी वैभव (बदावा रास्कल)
बेस्ट लिरिक्स-  जयंत कैकिनी- तेलाडु मुगले (एक्ट 1978)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)-  रघु दीक्षित- माले माली मालये (निन्ना सानिहाके)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- अनुराधा भट्ट-धीरा सम्मोहगरा (बिचुगट्टी)
बेस्ट सिनेमेट्रोग्राफी- श्रीशा कुडुवल्ली (रतन प्रपंच)
बेस्ट कोरियोग्राफी: जानी मास्टर - फील द पावर (युवरत्ना)


मलयालम विनर
बेस्ट फिल्म- अय्यप्पनम कोशियुम
बेस्ट डायरेक्टर- सेना हेगड़े (थिंकलाझछा निश्चयम)
बेस्ट एक्टर लीड रोल-  बीजू मेनन (अयप्पनम कोशियुम)
बेस्ट एक्ट्रेस लीड रोल- निमिषा सजयान (महान भारतीय रसोई)
बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल-   जोजू जॉर्ज (नायट्टू)
बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल- गौरी नंदा (अयप्पनम कोशियुम)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम-एम जयचंद्रन (सूफीयम सुजातायम)
बेस्ट लिरिक्स- रफीक अहमद- अरियाथरियाथे (अयप्पनम कोशियुम)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)-शाहबाज अमन- आकाशमायावले (वेलम)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)-  केएस चित्रा- थीरेम (मलिक)

 

ये भी पढ़ें

कौन है साए की तरह रेखा संग रहने वाली ये औरत, इसका लुक मिलता है अमिताभ बच्चन से, लगे थे गंभीर आरोप

Amitabh Bachchan के फेमस और धमाकेदार 80 डायलॉग्स, जिसने उन्हें बनाया BIG B, दुनिया पर जमाई धाक

VIJAY.. आखिर क्यों रखा गया 22 फिल्मों में अमिताभ बच्चन का ये नाम, जानें क्या था हिट का फंडा

उस हादसे ने खत्म कर दिया था Aashiqui गर्ल का सबकुछ, जिंदा रहने करवाई सर्जरी, अब भी पहचानना मुश्किल

आमिर-अक्षय-रणबीर की वजह से हुआ 2000 करोड़ का घाटा, 273 दिन में  BOX OFFICE पर  ये 14 फिल्में ढेर

आधी रात रेखा को इस हालत में अपने दरवाजे पर देख उड़े थे हेमा मालिनी के होश, घबराते हुए पूछा था ये सवाल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

कौन है साउथ का ये महा फिसड्डी सुपरस्टार, जिसने 5 साल में दीं 7 फ्लॉप फिल्में
Jana Nayagan Release: थलापति विजय की आखिरी फिल्म कब होगी रिलीज, इस दिन होगा फैसला