सिर्फ दही-प्याज नहीं, इन चीजों को साथ खाना नहीं है खतरे से खाली

Published : Sep 16, 2024, 04:49 PM ISTUpdated : Sep 16, 2024, 04:53 PM IST
Combination of some foods harm the body

सार

दही और प्याज, तरबूज और ठंडा पानी, दूध और खट्टे फल, मूली और चाय, तथा दूध और मछली जैसे कुछ खाद्य संयोजन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। जानें, ऐसे अनहेल्दी फूड काम्बिनेशन के बारे में।

सब्जी छोंकने से लगाकर सलाद तक में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। कई घरों में तो बिना प्याज के खाना बनाना या फिर नाश्ता तैयार करना मुश्किल काम होता है। वेज बिरयानी के साथ दही और प्याज रायता खाने का बहुत ज्यादा चलन है। आपको जानकर हैरानी होगी की दही के साथ प्यास खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।जी हां! आयुर्वेद के हिसाब से दही को प्याज के साथ मिलकर नहीं खाना चाहिए। जानते हैं कि दही और प्याज के साथ ही ऐसी कौन से अनहेल्दी फूड काम्बिनेशन हैं जिन्हें खाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

1. दही और प्याज का रायता

दही में नमक के साथ प्याज, टमाटर और खीरा मिलाकर रायता बनाने का चलन बहुत पुराना है। आयुर्वेद के अनुसार प्याज के साथ दही खाने से भले ही स्वाद मिलता हो लेकिन ये शरीर को नुकसान पहुंचता है। दही की प्रकृति ठंडी होती है वही प्याज गर्म होता है। जब दोनों को साथ में मिलाया जाता है तो दोनों की प्रकृति विपरीत हो जाती है। दही-प्याज का रायता खाने से शरीर में दुष्प्रभाव होते हैं और साथ ही विषैले तत्व भी उत्पन्न होते हैं।

कुछ लोगों को दही और प्याज एक साथ खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है जिससे पूरे शरीर में चकत्ते हो सकते हैं। वहीं दही और प्याज से शरीर में वात-कफ और पित्त का असंतुलन भी हो सकता है। प्याज में पाया जाने वाला सल्फर शरीर को फायदा पहुंचता है लेकिन इसे दही के साथ नहीं मिलना चाहिए। अगर आप कभी भी दही के साथ प्याज खाने का सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि इसे ना खाएं।

2. तरबूज और ठंडे पानी का सेवन

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरबूज का सेवन करते हैं। तरबूज खाने के बाद कभी भी ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। तरबूज में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, शुगर होती है जो शरीर को फायदा पहुंचती है। लेकिन जब अलग से पानी पी लिया जाता है तो पेट में सूजन, बेचैनी या फिर अनडायजेशन की समस्या हो जाती है। साथ ही शरीर का पीएच बैलेंस भी पूरी तरह से बिगड़ जाता है। व्यक्ति को कालरा जैसी बीमारी का सामना भी करना पड़ सकता है।

3. दूध के साथ खट्टे फल

अनहेल्दी फूड काम्बिनेशन में दूध और खट्टे फल भी शामिल हैं। कभी भी दूध के साथ खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि खट्टे फलों में साइट्रिक एसिड होता है जो की दूध के साथ मिलकर पेट में एसिड बनाता है। अगर खट्टे फल को आप दूध के साथ खाएंगे तो एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो जाएगी। दूध का सेवन करना है तो दो घंटे पहले या फिर बाद में ही फल खाएं। आयुर्वेद के हिसाब से फलों का सेवन कभी भी अन्य खाद्य पदार्थों के साथ नहीं करना चाहिए वरना शरीर को नुकसान पहुंचता है।

4. मूली के साथ चाय का सेवन

 सर्दियों के सीजन में मूली का खास तौर पर सेवन किया जाता है। मूली शरीर को बहुत सारे फायदे पहुंचती है।मूली की तासीर ठंडी होती है। मूली के साथ कभी भी गर्म चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ लोग मूली के परांठे के साथ चाय पीना पसंद करते हैं। आपको बताते चले की मूली के साथ चाय पीने से आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है या फिर पेट में दर्द हो सकता है। बेहतर होगा कि मुली का सेवन सुरक्षित तरह से करें।

5. दूध और मछली का सेवन

आयुर्वेद के अनुसार मछली के साथ दूध का सेवन आपको कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम में डाल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध की तासीर ठंडी मानी जाती है वहीं मछली की तासीर गर्म होती है। अगर दोनों चीजों का साथ में सेवन किया जाए तो त्वचा में दाने उभर सकते हैं। साथ ही त्वचा में जलन जैसी समस्या भी हो सकती है। दूध के साथ मछली खाने से व्यक्ति को सर्दी गर्मी हो जाती है जो पेट दर्द, उल्टी, खाना न पचने जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है।

और पढ़ें: हार्ट तो चुस्त-दुरुस्त रखने में रामबाण हैं ये 7 प्रोटीन युक्त सब्जियां

PREV

Recommended Stories

टॉयलेट में फोन इस्तेमाल करना पड़ सकता है भारी, इस बीमारी का 46% बढ़ जाता है खतरा
Aaj Ka Panchang 19 अगस्त 2025: अजा एकादशी आज, जानें किस दिशा में न करें यात्रा और शुभ मुहूर्त